Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » विमान के उड़ान में हुई देरी, एयर इंडिया पर भड़कीं एनसीपीएसपी नेता सुप्रिया सुले
    Breaking News

    विमान के उड़ान में हुई देरी, एयर इंडिया पर भड़कीं एनसीपीएसपी नेता सुप्रिया सुले

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विमान के उड़ान में हुई देरी, एयर इंडिया पर भड़कीं एनसीपीएसपी नेता सुप्रिया सुले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। एनसीपीएसपी सांसद सुप्रिया सुले ने उड़ान में देरी को लेकर एयर इंडिया की तीखी आलोचना की है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से अपील की कि वे एयरलाइंस को जवाबदेय बनाने के लिए कड़े नियम कानून लागू करें। सुप्रिया सुले ने बताया कि उनकी फ्लाइट करीब एक घंटे 19 मिनट देर हुई। उन्होंने कहा कि ये लगातार देखा जा रहा है कि फ्लाइट्स में देरी हो रही है और इससे यात्री परेशान हो रहे हैं।

    सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि मैं एयर इंडिया की फ्लाइट AI0508 से यात्रा कर रही थी, लेकिन यह एक घंटा 19 मिनट देरी से उड़ी। यह लगातार देखा जा रहा है और इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह अस्वीकार्य है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से अपील है कि वे कड़े नियम लागू करें ताकि एयरलाइंस जैसे एयर इंडिया को लगातार हो रही देरी के लिए जवाबदेय ठहराया जा सके और यात्रियों के लिए बेहतर सर्विस स्टैंडर्ड सुनिश्चित किए जाएं।

    एक अन्य पोस्ट में सुले ने लिखा कि एयर इंडिया की उड़ानें लगातार देरी से उड़ती हैं। यह अस्वीकार्य है। हम प्रीमियम किराया देते हैं, लेकिन उसके बाद भी उड़ानें कभी टाइम पर नहीं होतीं। बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग, सभी इस कुप्रबंधन से प्रभावित होते हैं।

    सुप्रिया सुले के सोशल मीडिया पोस्ट पर एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया दी है। एयर इंडिया ने लिखा कि मैम, हम मानते हैं कि देरी बहुत परेशान करने वाली हो सकती है। हालांकि कई बार संचालन संबंधी मुद्दों की वजह से देरी हो जाती है, जिनकी वजह से उड़ानों को फिर से शेड्यूल करना पड़ता है, लेकिन ये हमारे बस में नहीं हैं। आपकी मुंबई जाने वाली उड़ान एक घंटा देरी से उड़ी, उसकी वजह भी ऐसी ही एक समस्या थी।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.