Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट, हत्या में 2 हथियारों का हुआ इस्तेमाल
    Breaking News

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट, हत्या में 2 हथियारों का हुआ इस्तेमाल

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट, हत्या में 2 हथियारों का हुआ इस्तेमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। शिलॉन्ग पुलिस मंगलवार सुबह राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपियों को लेकर सोहरा पहुंची। सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पर क्राइम सीन रीक्रिएशन किया। पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया, हमें पता चला है कि राजा को धारदार हथियार से मारा गया था। सोनम ने राजा पर हमला करने का इशारा किया था। इशारा मिलते ही विशाल उर्फ ​​विक्की ने दोनों हाथों से वार कर दिया। राजा के सिर से खून बहने लगा।

    मीडिया के इस सवाल के जवाब में एसपी ने बताया- घटना के वक्त सोनम सामने थी, राजा उसके पीछे था। विशाल राजा की दाईं तरफ था और आकाश उसके पीछे बायीं तरफ था। आनंद भी राजा की बायीं तरफ था। इसी समय विशाल ने राजा के सिर पर वार किया। राजा को मारा गया और खून निकलने लगा, तो सोनम वहां से दूर चली गई। तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया। बता दें, रीक्रिएशन के समय फोरेंसिक डिपार्टमेंट और SDRF की टीमें भी मौजूद रहीं।

    हमने क्राइम सीन रिक्रिट किया कि आरोपियों ने यह कैसे किया होगा? हमने पार्किंग स्थल से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने स्कूटी वाहन को रखा था। हम व्यू पॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था। स्येम ने बताया कि राजा के सिर पर तीन वार किए गए। पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया। एक और चाकू अभी बरामद किया जाना है। एसपी ने कहा, आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। SDRF दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है।

    मेघालय की DGP इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा- जांच अधिकारी हत्या का कारण केवल लव ट्राएंगल ही नहीं मान रहे हैं। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पैदा कर ले। हम इस हत्या के सभी संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। नोंग्रांग ने बताया कि सोनम ने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। SIT ने असम और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस से सहायता मांगी है, जहां आरोपी हत्या करने से पहले और बाद में रहे हैं।

    इंदौर में तेरहवीं पर बना राजा की पसंद का खाना
    इंदौर में सोमवार को ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम हुआ। इसमें केवल परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। सोनम का भाई गोविंद भी पहुंचा था। गोविंद ने कहा, ‘शिलॉन्ग पुलिस ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने कहा कि बयान लेकर उस पर साइन करना है।’​​​​​

    राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया- राजा को गुलाब जामुन, मंचूरियन, नूडल्स, दाल-चावल, ड्रायफ्रूट, केले, पपीता सहित कई चीजें पसंद थीं। मेरे छोटे भाई को जितनी भी चीजें पसंद थीं, वे सब उसकी तेरहवीं पर बनाई गई हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सामान्य मृत्यु होने पर जिस तरह से तेरहवीं होती है, वैसा आयोजन नहीं कर रहे हैं। इसमें परिवार के लोग ही शामिल हैं।

    परिवार का सवाल- राजा को मारा क्यों?
    सचिन रघुवंशी ने दैनिक भास्कर से कहा- परिवार के लोगों के मन में बार-बार एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि सोनम ने शादी के चंद दिनों के बाद ही पति को मरवा दिया? इस हत्याकांड में इन पांचों के अलावा और कौन-कौन शामिल हैं, उनके नाम अब तक सामने क्यों नहीं आए हैं? उन्होंने कहा- मेरे पास गाजीपुर से उजाला यादव का फोन आया था। उसने मुझे बताया था कि सोनम को छोड़ने 2 लड़के आए थे।

    सचिन ने कहा- जब सोनम पकड़ाई तो लग रहा था कि वह सबकुछ कबूल लेगी। उन दोनों लड़कों के नाम भी बता देगी, जो उसे छोड़ने आए थे। लेकिन अब तक उसने ऐसा कुछ नहीं बताया इसलिए मैं नार्को टेस्ट की मांग कर रहा हूं। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सोनम और राज अभी भी कई बातें छिपा रहे हैं, इसलिए पहले राज और सोनम का नार्को हो, इसके बाद तीनों आरोपियों का।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.