Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ को मिला खाद का अतिरिक्त आवंटन, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को मिला खाद का अतिरिक्त आवंटन, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ को मिला खाद का अतिरिक्त आवंटन, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इस सीजन के लिए राज्य को 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद का अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत कर दिया है। इस फैसले से खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और समय पर खेती-किसानी का काम प्रभावित नहीं होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

    केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा इस सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद के 50-50 हजार टन अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी गई है।

    राज्य के किसानों के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक…

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 12, 2025

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है और केंद्र सरकार के सहयोग से खेती के लिए जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “खरीफ सीजन में धान की बुआई और अन्य फसलों की खेती के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है। इस अतिरिक्त आवंटन से न केवल मौजूदा मांग पूरी होगी बल्कि जरूरत पड़ने पर किसानों को समय से खाद मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत और उत्पादन क्षमता को देखते हुए यह आवंटन एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    राज्य में इन दिनों खरीफ सीजन का कार्य जोरों पर है और किसानों के बीच यूरिया और डीएपी की मांग लगातार बढ़ रही है। कृषि विभाग के अनुसार, इस अतिरिक्त आवंटन से प्रदेश में खाद वितरण की स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों के किसानों तक भी समय पर खाद पहुंच सकेगा। सरकार का मानना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद मिलने से न केवल फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी बल्कि कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त आवंटन का लाभ हर जरूरतमंद किसान तक पहुंचाया जाए और किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर खाद की उपलब्धता से किसानों को उत्पादन लागत नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी और बेहतर उपज हासिल की जा सकेगी।

    cg news chhattisgarh news cm news CM Vishnudev Sai News knock india
    Knock India

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    Lailunga Crime News: प्रलोभन और धमकियों के आगे नहीं झुकी 14 साल की पीड़िता, बोली- ‘न्याय के लिए लड़ूंगी, दोषियों को कराऊंगी जेल’

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.