Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » किरंदुल नहीं आएगी 10 ट्रेनें, ओडिशा बंगाल और आंध्र के यात्रियों को झटका
    छत्तीसगढ़

    किरंदुल नहीं आएगी 10 ट्रेनें, ओडिशा बंगाल और आंध्र के यात्रियों को झटका

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किरंदुल नहीं आएगी 10 ट्रेनें, ओडिशा बंगाल और आंध्र के यात्रियों को झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। बस्तर को ओडिशा, वेस्ट बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है। 11 जुलाई से 14 जुलाई 3 दिनों तक ये ट्रेनें अब जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएगी। सभी ट्रेन ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। रेलवे अब इन 3 दिनों के लिए किरंदुल से जयपुर तक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ताकि यात्री जयपुर तक सफर तय कर सकें। दरअसल, करीब हफ्ते भर पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच लैंड स्लाइड हुआ था। मार्ग तो क्लियर कर दिया गया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जगह अब भी काम जारी है।

    लैंड स्लाइड के बाद काम जारी होने से हिराखंड, समलेश्वरी, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ईको रेलवे जयपुर से किरंदुल के बीच 11 जुलाई से 14 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 08501 जयपुर-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक जयपुर से 14.50 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन उसी दिन 20.45 बजे किरंदुल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08502 किरंदुल-जयपुर पैसेंजर स्पेशल 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी जो 11.40 बजे जयपुर पहुंचेगी।

    दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।

    ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल – विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।

    दिनांक 11.07.2025 से 14.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।

    ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर 11.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।

    ट्रेन संख्या 18005 11.07.2025 से 13.07.2025 तक हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।

    ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 13.07.2025 से 15.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।

    ट्रेन संख्या 18107 11.07.2025 से 13.07.2025 तक राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।

    ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।

    दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।

    ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक कोरापुट से रवाना होगी।

    Baster news cg news chhattisgarh news hindi news indian railway jagdalpur News knock india trane
    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.