Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर, एमएस धोनी करेंगे चेन्नई की कप्तानी
    Breaking News

    ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर, एमएस धोनी करेंगे चेन्नई की कप्तानी

    News DeskBy News DeskApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर, एमएस धोनी करेंगे चेन्नई की कप्तानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। एमएस धोनी एक बार फिर से आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साल 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार एमएस धोनी आईपीएल में खेल तो रहे हैं, लेकिन बतौर​​ खिलाड़ी ही दिख रहे हैं। लेकिन अब आईपीएल के बचे हुए मैचों में इस साल एमएस धोनी फिर से टीम की कमान संभालेंगे। इस बीच खबर आई है कि रुतुराज गायकवाड पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जाता है कि उनकी कोहनी में फ्रेक्चर हुआ है। ये अपन अपने में एक बड़ा घटनाक्रम हैं।

    आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस साल अब तक पांच मैच खेल चु​की है। इसमें से केवल एक ही मैच टीम जीतने में कामयाब रही है। पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया था, इसके बाद बैक टू बैक चार मैच टीम हार चुकी है। टीम के पास केवल दो ही अंक हैं। टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। टीम की अब टॉप 4 में जाने की संभावनाएं धूमिल सी होती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि अगर यहां से भी टीम जीत के रथ पर सवार होती है तो ये कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन ये आसान भी नहीं होने वाला।

    इससे पहले साल 2022 में एमएस धोनी ने टीम की कमान छोड़ दी थी, इसके बाद रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते टीम जडेजा ने कप्तानी छोड़ी और फिर से धोनी को कमान दी गई, लेकिन इसके बाद भी टीम कुछ खास नहीं कर सकी, इतना जरूर हुआ कि अगले साल यानी 2023 में टीम ने धोनी की कप्तानी में टीम ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। अब देखना होगा कि जब धोनी फिर से कप्तान बनेंगे तो टीम बचे हुए मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।

    आईपीएल में एमएस धोनी अब तक चेन्नई के लिए अब तक 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से टीम ने 133 में जीत दर्ज की है, वहीं 91 में हार का सामना भी करना पड़ा है। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में ही अब तक पांच बार खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अब अगले मैच की बात की जाए तो सीएसके का मुकाबला केकेआर से चेन्नई में होगा। इसमें धोनी ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.