Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » उप मुख्यमंत्री साव ने किया ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 26, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री साव ने किया ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Kanker. कांकेर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उक्त 75 सीटर लाइब्रेरी में चार बैच में 300 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं- जैसे लोक सेवा आयोग, व्यापम, शिक्षक, वन विभाग, पुलिस विभाग इत्यादि की तैयारी कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी के लिए निःशुल्क पाठ्य सामग्री, फर्नीचर, बैठक व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा के लिए सीसी टीव्ही, वाई-फाईयुक्त परिसर और डिजिटल क्लास रूम की व्यवस्था की जा रही है।

    लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बच्चों से संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल कर जिले व राज्य का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लाईब्रेरी के विजिर्ट्स रजिस्टर में अपना हस्ताक्षर भी किया। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम भानुप्रतापपुर जीडी वाहिले सहित जनप्रतिनिधिगण व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
    cg news chhattisgarh news cm news INDIA NEWS News knock india
    Knock India

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    Lailunga Crime News: प्रलोभन और धमकियों के आगे नहीं झुकी 14 साल की पीड़िता, बोली- ‘न्याय के लिए लड़ूंगी, दोषियों को कराऊंगी जेल’

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.