Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से बर्फ में दबे 57 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Breaking News

    उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से बर्फ में दबे 57 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से बर्फ में दबे 57 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां ग्लेशियर फटने से सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। 10 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, 47 अन्य की तलाश जारी है। बद्रीनाथ धाम के पास स्थित माणा के निकट यह दुर्घटना हुई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

    बद्रीनाथ धाम और उससे आसपास बर्फबारी हो रही है जिसके चलते रास्ते में बर्फ जमी हुई है। धाम से तीन किलोमीटर आगे माणा के पास निजी ठेकेदार के 57 मजदूर सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रहे थे तभी वहां ग्लेशियर फट गया। ये सभी मजदूर वहीं पर कैंप बना कर रह भी रहे थे। फिलहाल मजदूरों के बारे में यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि वो कहां के रहने वाले थे।

    चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। सेना और आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है साथ ही अधिकारियों को एलर्ट पर रहने को कहा गया है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे का संज्ञान लिया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

    बता दें कि दो दिनों से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी और बारिश हो रही है। बर्फबारी के चलते रास्ता बंद हो जाने के कारण बहुत से क्षेत्र कट गए हैं। आज भी पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.