Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » हॉकी एशिया कप : प्रशसंको के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने मुफ्त टिकटों की घोषणा की
    खेल

    हॉकी एशिया कप : प्रशसंको के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने मुफ्त टिकटों की घोषणा की

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हॉकी एशिया कप : प्रशसंको के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने मुफ्त टिकटों की घोषणा की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    राजगीर: एशिया कप हॉकी का आगाज 29 अगस्त से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हो रहा है। प्रशंसकों के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ी सौगात दी है। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि मैचों के लिए प्रशंसकों को निशुल्क प्रवेश टिकट दिया जाएगा।
    फैंस हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर मुफ्त टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें वर्चुअल टिकट दिया जाएगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने। प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है, और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं।”
    हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा, “हमें पुरुष एशिया कप के सभी मैचों के लिए मुफ्त पहुंच प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि प्रशंसक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए भारी संख्या में आएंगे। निःशुल्क टिकट की घोषणा भारत के हर कोने में हॉकी संस्कृति के निर्माण और पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”
    एशिया कप हॉकी के सभी मैच 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। एशिया कप हॉकी 2025 में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे को ग्रुप बी में रखा गया है।
    टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन, 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच खेलेगी।
    hindi news INDIA NEWS international news national news News knock india sports
    Knock India

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.