Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सेना प्रमुख पहुंचे भुज वायुसेना स्टेशन, ऑपरेशनल तैयारियों की ली जानकारी
    NATIONAL

    सेना प्रमुख पहुंचे भुज वायुसेना स्टेशन, ऑपरेशनल तैयारियों की ली जानकारी

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेना प्रमुख पहुंचे भुज वायुसेना स्टेशन, ऑपरेशनल तैयारियों की ली जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश के थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में भारतीय थलसेना और भारतीय वायुसेना के बीच ऑपरेशनल तैयारी तथा आपसी सहयोग और तालमेल की जानकारी दी गई।
    दरअसल, थलसेना और वायुसेना के बीच बेहतर संयुक्तता और समन्वय सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सेनाध्यक्ष ने यहां तैनात सैन्य कर्मियों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प और जज्बे की सराहना की।

    इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने वायुसेना के अधिकारियों से भेंट की और उनके पेशेवराना अंदाज, समर्पण तथा साझा संचालन भावना की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ सेवा के लिए वायुसेना कर्मियों के योगदान को अनुकरणीय बताया।
    गौरतलब है कि विभिन्न सैन्य ऑपरेशन के दौरान भुज एयरबेस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात स्थित भारतीय वायुसेना के भुज एयरबेस का दौरा किया था। यहां उन्होंने भारतीय वायुसेना कर्मियों संग बातचीत की थी।

    वायुसेना के इन योद्धाओं ने पाकिस्तानी सेना के सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। भुज यात्रा के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह भी उनके साथ थे। भुज एयरबेस पर पाकिस्तानी सेना ने बड़ी संख्या में ड्रोन से हमला किया था, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया था।
    कुछ दिन पहले ही भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अरुणाचल प्रदेश पहुंचकर वहां सैन्य तैयारियों का जायजा लिया था। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अरुणाचल प्रदेश के एक सैन्य स्टेशन के दौरे पर आए थे। अरुणाचल प्रदेश भी एक सीमावर्ती राज्य है। यहां वास्तविक नियंत्रण रेखा के उस पार चीनी सैनिकों की तैनाती है। ऐसे में यह क्षेत्र सैन्य तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
    थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अरुणाचल प्रदेश स्थित लिकाबाली सैन्य स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने यहां सेना की युद्धक तैयारियों का जायजा लिया था। अरुणाचल प्रदेश स्थित लिकाबाली भारतीय सेना का एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा है।
    Tags

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.