Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायपुर क्राइम ब्रांच का आरक्षक निलंबित, 2 लाख कैश चोरी का मामला
    CRIME

    रायपुर क्राइम ब्रांच का आरक्षक निलंबित, 2 लाख कैश चोरी का मामला

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर क्राइम ब्रांच का आरक्षक निलंबित, 2 लाख कैश चोरी का मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप लगा है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी से दो लाख चुरा लिये। कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की। दुर्ग पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत प्रतिवेदन को रायपुर एसएसपी को भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी रायपुर ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।

    दरअसल, रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम पीछा करते हुये कुम्हारी होते हुये दुर्ग पहुंच गई। इसी दौरान संदिग्ध कार क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गायब हो गई। क्राइम की टीम कार की तलाश करते हुये पद्मनाभपुर थाना के विद्युत नगर पहुंच गये।

    दुर्ग एसएसपी को दी शिकायत में कारोबारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में उनका निवास है और धमतरी में बुलेट शोरूम है। 18 अक्टूबर की रात धमतरी से अपने घर दुर्ग पहुंचे ही थे कि पीछे से पुलिसकर्मियों की गाड़ी आई। इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम उनके निवास पहुंची और उन्हें कुछ बताये बिना ही उन्हें कार से उतार कर तलाशी लेने लगी। इस दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम में आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित समेत पांच शामिल थे। कारोबारी ने घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी दुर्ग पुलिस को सौंपा है। कारोबारी ने फुटेज के आधार पर आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने चेकिंग के दौरान दो लाख कार से चुरा लिये।पूरे मामले में दुर्ग पुलिस ने कारोबारी की शिकायत प्रतिवेदन को रायपुर एसएसपी को भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रायपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुये प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, इस मामले के सामने आते ही रायपुर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.