Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफाईकर्मियों की मौत मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज
    CRIME

    रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफाईकर्मियों की मौत मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफाईकर्मियों की मौत मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए दर्दनाक सीवेज टैंक हादसे में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत के मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने शासन की ओर से खुद प्रार्थी बनकर ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

    ठेकेदार का नाम पुलिस द्वारा किशन सोनी बताया जा रहा है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मंगलवार 17 मार्च को भाठागांव स्थित BSUP कॉलोनी के तीन श्रमिक प्रशांत कुमार (32), अनमोल मचकन (25) और गोविंद सेंद्रे (35) अस्पताल के जहरीले सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे। सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी के कारण तीनों श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रमिकों की मौत के बाद परिजनो ने अस्पताल परिसर में रात तीन बजे तक हंगामा किया।

    परिजनों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस ने मामले में ठेकेदार को दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया है, कि ठेकेदार ने अस्पताल प्रबंधन से सफाई का ठेका तो लिया, लेकिन श्रमिकों को ऑक्सीजन मास्क, बेल्ट या सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराए। बिना किसी तकनीकी पर्यवेक्षण और सुरक्षा उपकरणों के श्रमिकों को ‘डेथ ट्रैप’ (मौत के जाल) में धकेल दिया गया।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.