Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मकान में सेक्स रैकेट, 5 लड़कियां और 3 लड़के पकड़ाए: संदिग्ध हालत में मिले, मोहल्लेवालों ने की थी शिकायत
    छत्तीसगढ़

    मकान में सेक्स रैकेट, 5 लड़कियां और 3 लड़के पकड़ाए: संदिग्ध हालत में मिले, मोहल्लेवालों ने की थी शिकायत

    HasinaBy HasinaJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मकान में सेक्स रैकेट, 5 लड़कियां और 3 लड़के पकड़ाए: संदिग्ध हालत में मिले, मोहल्लेवालों ने की थी शिकायत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को की गई छापेमारी के दौरान एक कमरे से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए।

    पुलिस को देखते ही सभी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। मामले में मकान मालकिन को भी हिरासत में लिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती में रहती है। आरोप है कि उसके मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।

    मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यहां लगातार बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। विरोध करने पर मकान मालकिन कथित तौर पर गाली-गलौज करती और धमकियां भी देती थी।

    स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और शनिवार को दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर मौजूद युवक-युवतियां पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन डायल-112 की टीम और थाना पुलिस ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया, जहां पूछताछ जारी है।

    पुलिस ने मौके से हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार निवासी राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

    घटना के बाद वार्ड नंबर-36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के कारण इलाके का माहौल लंबे समय से खराब हो रहा था और बच्चों व परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

    5 girls and 3 boys caught: Found in suspicious condition neighborhood residents had complained Sex racket in house
    Hasina

    Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    September 17, 2026

    सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती….

    September 17, 2026

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य…..

    September 17, 2026

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य…..

    September 17, 2026

    सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.