Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बिहार चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार
    NATIONAL

    बिहार चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना: बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।
    इस बीच, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसदी वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण में 61.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 61.92, शिवहर में 61.85 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 58.32 मधुबनी में 55.53 सुपौल में 62.06 , अररिया में 59.80 प्रतिशत, किशनगंज में 66.10 प्रतिशत, पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 और भागलपुर में 58.37 फीसदी वोट डाले गए हैं।

    इसके अलावा बांका में 63.03 फीसदी, कैमूर में 62.26 प्रतिशत, रोहतास में 55.92 अरवल में 58.26, जहानाबाद में 58.72, औरंगाबाद में 60.59, गया में 62.74, नवादा में 53.17 और जमुई में 63.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ‎दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
    मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर के मतदाता पहुंच गये थे। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।। इस चरण में महिला मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान कर रही हैं। ‎मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ‎

    इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है। ‎चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ‎ ‎
    एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवम्बर को मतदान सम्पन्न हो चुका है। ‎

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.