Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » न्यू-ईयर का जश्न: छत्तीसगढ़ में रात 10:30 के बाद भी बजते रहे DJ, होटल-क्लबों में थिरके लोग, हादसे में एक मौत
    छत्तीसगढ़

    न्यू-ईयर का जश्न: छत्तीसगढ़ में रात 10:30 के बाद भी बजते रहे DJ, होटल-क्लबों में थिरके लोग, हादसे में एक मौत

    HasinaBy HasinaJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यू-ईयर का जश्न: छत्तीसगढ़ में रात 10:30 के बाद भी बजते रहे DJ, होटल-क्लबों में थिरके लोग, हादसे में एक मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में धूमधाम से जश्न मनाया गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और बस्तर के शहरों में रात भर उत्सव का माहौल बना रहा। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी उत्सव जारी रहेगा।

    रायपुर में अलग-अलग होटलों और क्लबों में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया। बिलासपुर और दुर्ग में भी होटलों और रेस्तरां में युवा और परिवारिक समूह DJ की धुन पर थिरकते नजर आए। वीआईपी रोड स्थित क्लब और पब सबसे ज्यादा भीड़ देखे गए। प्रशासन की गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ, और होटल-रेस्तरां में रात 10:30 बजे के बाद भी DJ बजे।

    बिलासपुर में होटलों और रेस्तरां में लाइव म्यूजिक, स्पेशल मेन्यू और डीजे नाइट के बीच लोग शाम से देर रात तक नाचते और जश्न मनाते रहे। कई जगहों पर काउंटडाउन के साथ फव्वारे, लाइट शो और केक कटिंग कार्यक्रम ने उत्सव को और जीवंत बना दिया।

    दुर्ग शहर में भी होटल, क्लब और कैफे में भारी भीड़ उमड़ी। रॉकिंग लाइटिंग, आतिशबाजी और लाइव म्यूजिक के बीच युवा और परिवारियों ने नए साल का स्वागत किया। अंबिकापुर और बस्तर में भी लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव मनाया।

    हालांकि, उत्सव के बीच रायपुर के गुढियारी थाना इलाके में सड़क हादसा हुआ। मरीन ड्राइव के पास तेज रफ्तार कारों की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हुए। मृतक के परिजन ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

    प्रदेश में जश्न और उत्साह के बीच प्रशासन ने करीब 500 पुलिसकर्मी 26 जगहों पर तैनात किए थे, लेकिन हादसों और नियम उल्लंघन की घटनाओं से सतर्कता की जरूरत दिखाई दी।

    छत्तीसगढ़ के होटल, क्लब और सार्वजनिक स्थलों पर नया साल उत्सव रंग-बिरंगे कार्यक्रमों, संगीत और आतिशबाजी के साथ मनाया गया, जबकि सुरक्षा और ट्रैफिक की चुनौतियां भी बनी रहीं।

    New Year celebrations: DJs continued playing after 10:30 pm in Chhattisgarh one died in an accident. people danced in hotels and clubs
    Hasina

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर…..

    September 18, 2026

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह….

    September 18, 2026

    युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा….

    September 18, 2026

    ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन के लिए जल जीवन मिशन नियमावली पर मंथन, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न…..

    September 18, 2026

    विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 18, 2026

    रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत…..

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.