Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » धान से भरे सपनों का मौसम…*धमतरी में उपार्जन केंद्र बने खुशियों के आंगन
    छत्तीसगढ़

    धान से भरे सपनों का मौसम…*धमतरी में उपार्जन केंद्र बने खुशियों के आंगन

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धान से भरे सपनों का मौसम…*धमतरी में उपार्जन केंद्र बने खुशियों के आंगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 27 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले के उपार्जन केंद्र इस बार किसी उत्सव स्थल की तरह रौनक बिखेर रहे हैं। सुबह होते ही जब धान से लदी गाड़ियाँ केंद्र की ओर बढ़ती हैं, तो मिट्टी की सोंधी खुशबू और किसानों के चेहरों पर झलकता भरोसा—दोनों मिलकर उम्मीदों का एक सुंदर दृश्य रच देते हैं। राज्य में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी ने जिले में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया है। सुव्यवस्थित प्रबंधन, मोबाइल ऐप के जरिए टोकन सुविधा और समर्थन मूल्य पर खरीदी—इन सबने किसानों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।

    कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलने से किसानों की खुशी इस बार दोगुनी है। पूरे साल की मेहनत जब उचित दाम में बदलती है, तो किसान का मन भी फसल की तरह ही भरपूर हो उठता है। ग्राम अछोटा के किसान लेखराम देवांगन की मुस्कान भी आज इसी खुशी का प्रमाण थी। 80.40 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुँचे लेखराम बताते हैं कि किसानी कभी आसान नहीं होती, लेकिन जब व्यवस्था साथ दे, तो कठिन रास्ते भी सरल होने लगते हैं।

    पिछले वर्ष धान बिक्री से हुई आय और कुछ बचत से उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा। इससे खेती का काम तेज हुआ, कृषि ऋण चुकता हो सका और सिंचाई भी बोरवेल के भरोसे सुचारू हो रही है। सहकारी समिति से खाद-बीज की समय पर उपलब्धता ने भी उन्हें खेती पर पूरा ध्यान देने का मौका दिया है। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि खरीदी प्रक्रिया को इस बार इतना सरल और प्रभावी बनाया गया है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।

    इस वर्ष उपार्जन केंद्रों में कई नई और बेहतर व्यवस्थाएँ देखने को मिल रही हैं। सटीक तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनें, पर्याप्त बारदाना,पीने के पानी की सुविधा, प्रतीक्षारत किसानों के लिए छाँव, बायोमैट्रिक सत्यापन और ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप, जिसने लंबी कतारों से राहत दिला दी है

    जिले के सभी केंद्रों में मोटा, पतला और सरना किस्म का धान सुचारू रूप से खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य संबंधी दर सूची भी केंद्रों में प्रदर्शित है ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

    धान से भरे बोरों की कतारें, किसानों का उत्साह और प्रशासन की मुस्तैदी—इन सबके बीच इस बार की खरीदी सिर्फ एक आर्थिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मेहनत, आशा और संतोष से बुनी किसानों की एक सुंदर कहानी बन गई है।

    Knock India

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.