Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » जोरा मैदान में छात्र को बेरहमी से पीटा, 5 युवकों पर FIR दर्ज
    CRIME

    जोरा मैदान में छात्र को बेरहमी से पीटा, 5 युवकों पर FIR दर्ज

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जोरा मैदान में छात्र को बेरहमी से पीटा, 5 युवकों पर FIR दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में बीती रात जोरा मेन रोड स्थित मैदान में एक बीबीए छात्र से किए गए सामूहिक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र, जो मूलतः कृष्णा वाटिका बोईरदादर (रायगढ़) का रहने वाला है और वर्तमान में आशयाना फेस-02, अवंति विहार विजय नगर चौक, तेलीबांधा रायपुर में रहकर आरआईटी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस में दर्ज कराई है।

    पीड़ित के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। वह व्हीआईपी रोड स्थित एफलांज क्लब में अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसी दौरान उसके पूर्व परिचित काव्य टंडन का फोन आया, जिसने उससे उसकी लोकेशन पूछी। छात्र ने क्लब में होने की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद काव्य टंडन और उसका सहयोगी अनुराग स्कूटी पर एफलांज क्लब के मेन गेट के पास पहुंचे और कथित रूप से पीड़ित को जबरदस्ती स्कूटी में बैठाकर ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपी छात्र को जबरन व्हीआईपी रोड स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के पास लेकर गए और किसी पुराने विवाद को लेकर उससे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि काव्य टंडन और अनुराग ने वहां उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिसके चलते उसे सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।

    इसी दौरान मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। पीड़ित ने बताया कि वंश तोरकिया, ट्विंकल यादव और उनके अन्य साथी ब्रेज़ा कार में मौके पर पहुंचे। सभी ने एक राय होकर उसे कार में बैठाया और जोरा मेन रोड के मैदान में ले गए। वहां पहुंचते ही सभी आरोपियों ने सामूहिक रूप से उस पर हमला किया और लात, घूंसों एवं हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा। घायल छात्र किसी तरह हमलावरों से बचकर बाहर निकला और सीधे तेलीबांधा थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट से उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसने आशंका जताई है कि आरोपियों का उद्देश्य उसे गंभीर नुकसान पहुंचाना था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर धारा-गत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल एफलांज क्लब के बाहर, बेबीलोन होटल के आसपास और जोरा मैदान इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने की तैयारी में है, जिससे आरोपियों की गतिविधियों की पुष्टि हो सके। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद छात्र समुदाय में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि यह पूरा घटनाक्रम शहर के वीआईपी रोड और भीड़भाड़ वाले इलाकों के बीच घटित हुआ। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.