Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कैश और 3 बाइक सहित नाबालिग चोर पकड़ा गया
    CRIME

    कैश और 3 बाइक सहित नाबालिग चोर पकड़ा गया

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैश और 3 बाइक सहित नाबालिग चोर पकड़ा गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी। एसपी के निर्देश पर नगरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाल चोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से कुल 6,300/- रुपये नगद व 03 चोरी की गई मोटर सायकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्यवाही पुलिस की तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं सतत् निगरानी का परिणाम है।

    ●पहला मामला – 40,000/- रुपये की नकदी चोरी

    थाना नगरी में अपराध क्रमांक 15/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रार्थिया हंसीना बिझेंकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिनांक 13-03-2025 की रात्रि में गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतिक्षालय में होली पर्व पर नगाड़ा बेचने आए दंपति के बैग से 40,000/- रुपये चोरी हो गए थे।

    दूसरा मामला – स्प्लेंडर मोटरसायकिल चोरी

    प्रार्थी जयकिशन दिवान निवासी धमतरी की मोटरसायकिल स्प्लेंडर, कीमत 30,000/- रुपये, दिनांक 10-10-2025 को कृषि उपज मंडी परिसर से चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर थाना नगरी में अप.क्र. 43/25, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।

    तीसरा मामला- पल्सर मोटरसायकिल चोरी

    प्रार्थी नंदकुमार नेताम निवासी छिपली द्वारा अपनी पल्सर मोटरसायकिल कीमत 30,000/- रुपये को जेएमएफसी देवपुर गेट के बाहर खड़ा किया गया था। दिनांक 14-11-2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने पर थाना सिहावा में अप.क्र. 73/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    आरोपी की गिरफ्तारी – पुलिस की सतत् कार्यवाही का परिणाम उपरोक्त प्रकरणों में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु थाना नगरी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं टीम के लगातार फील्ड वेरिफिकेशन द्वारा गहन जांच की जा रही थी। आज पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसायकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर बस स्टैंड क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पड़ताल में वह विधि से संघर्षरत बालक पाया गया।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.