Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कांग्रेस की मदद करते हैं बृजमोहन, उनसे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं: महंत
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस की मदद करते हैं बृजमोहन, उनसे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं: महंत

    HasinaBy HasinaJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस की मदद करते हैं बृजमोहन, उनसे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं: महंत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर बड़ा और सियासी हलचल बढ़ाने वाला बयान दिया है।

    महंत ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा में रहते हुए भी कांग्रेस की मदद करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

    यह बयान छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां मंच पर कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आए।

    जब मीडिया ने महंत से बृजमोहन अग्रवाल के साथ मंच साझा करने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेझिझक कहा कि बृजमोहन अग्रवाल से उनके हमेशा अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। महंत ने कहा, “वो कांग्रेस के भी काम आते हैं और भाजपा के भी। राजनीति में रिश्ते केवल पार्टी की सीमाओं में नहीं बंधे होते।”

    नेता प्रतिपक्ष से जब यह पूछा गया कि क्या बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, तो उन्होंने इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। महंत ने कहा कि कांग्रेस की मदद करने के लिए किसी नेता का पार्टी में आना जरूरी नहीं है। “वो भाजपा में रहते हुए भी कांग्रेस की मदद करते हैं, करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे,” उन्होंने दोहराया।

    राजनीति की कार्यशैली को समझाते हुए डॉ. चरणदास महंत ने इसे शतरंज के खेल से तुलना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर चाल सोच-समझकर चली जाती है।

    यह तय करना पड़ता है कि कब ढाई घर चलना है और कब हाथी पर सवार होकर लंबी चाल चलनी है। राजनीति में यह समझ जरूरी होती है कि किस मौके पर किससे मुकाबला करना है और किस वक्त सहयोग लेना है।

    महंत के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और इसे आगामी सियासी रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Brijmohan helps Congress we have always had good relations with him: Mahant
    Hasina

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.