Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अग्निवीर भर्ती 2026, युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर
    छत्तीसगढ़

    अग्निवीर भर्ती 2026, युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अग्निवीर भर्ती 2026, युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरिया। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.in⁠पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेडसमेन (8वीं एवं 10वीं पास) पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 17½ वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है तथा पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप, 9 फीट गड्ढा कूद और बैलेंसिंग बीम जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। वहीं सामान्य ड्यूटी के लिए न्यूनतम ऊंचाई लगभग 162 से 168 सेंटीमीटर, वजन लगभग 47 से 50 किलोग्राम तथा 77 सेंटीमीटर सीना (5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) निर्धारित किया गया है।

    अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में लगभग 30 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष में 33 हजार रुपये, तृतीय वर्ष में 36,500 रुपये तथा चतुर्थ वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक पैकेज और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। सेवा अवधि पूर्ण होने पर लगभग 11 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा।

    प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के साथ-साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं और भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। साथ ही किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

    Knock India

    Related Posts

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान…..

    July 18, 2026

    सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 18, 2026

    सफलता की कहानी: धान छोड़ मूंगफली की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी…..

    July 18, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई…..

    July 18, 2026

    मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल रमेन डेका….

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 18, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.