Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अंधेरे में आत्मानंद स्कूल: बिजली के लिए बजट नहीं, 21 स्कूलों पर 50 लाख बकाया; कनेक्शन कटना शुरू
    छत्तीसगढ़

    अंधेरे में आत्मानंद स्कूल: बिजली के लिए बजट नहीं, 21 स्कूलों पर 50 लाख बकाया; कनेक्शन कटना शुरू

    HasinaBy HasinaJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंधेरे में आत्मानंद स्कूल: बिजली के लिए बजट नहीं, 21 स्कूलों पर 50 लाख बकाया; कनेक्शन कटना शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित गंगानगर में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थिति हाल ही में बेहद चिंताजनक रही। बकाया बिजली बिल के चलते स्कूल की बिजली आपूर्ति करीब पांच दिनों तक बंद रही। स्कूल पर लगभग 80 हजार रुपए का बिजली बिल लंबित था, जिसके कारण पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हुई और मजबूरी में दो दिन की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

    बिजली गुल रहने से कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन कार्य, पंखे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं ठप हो गईं। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को दी और बिजली विभाग को पत्र लिखकर आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जाकर स्कूल में दोबारा बिजली चालू हो सकी।

    यह समस्या केवल एक स्कूल तक सीमित नहीं है। राजधानी के 21 आत्मानंद स्कूलों पर पिछले कई वर्षों से कुल 49.74 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। कई स्कूलों के प्राचार्यों का कहना है कि जब शासन की ओर से संचालन के लिए पर्याप्त बजट ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, तो बिजली बिल जैसी मूलभूत जरूरतों का भुगतान करना संभव नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआई ने भी डीईओ को पत्र भेजकर स्कूलों में बिजली बिल बकाया रहने के कारणों की जानकारी मांगी है।

    स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि शहर में संचालित 36 आत्मानंद स्कूल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पहले इन स्कूलों को सालाना 5 लाख रुपए संचालन मद में मिलते थे, लेकिन बीते तीन वर्षों से यह राशि घटकर मात्र 1.79 लाख रुपए रह गई है। इसी सीमित बजट से हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।

    इन दिनों हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। कई स्कूलों को प्रैक्टिकल सामग्री उधार में खरीदनी पड़ रही है। प्राचार्यों के अनुसार, सामग्री के बिल डीईओ कार्यालय भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। दुकानदार रोज स्कूल पहुंचकर भुगतान की मांग कर रहे हैं, जिससे स्कूल प्रबंधन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

    इस संबंध में डीईओ हिमांशु भारतीय ने बताया कि स्कूलों के बिजली बिल बकाया को लेकर जानकारी मंगाई गई है। सभी स्कूलों के बकाया बिल के लिए बजट की मांग की गई है और जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, बिजली बिल का भुगतान कर दिया जाएगा।

    21 schools owe 50 lakh rupees; disconnections begin Atmanand School in the dark: No budget for electricity
    Hasina

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.