Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Yoga: पढ़ाई और काम में ध्यान बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
    लाइफ स्टाइल

    Yoga: पढ़ाई और काम में ध्यान बढ़ाने के लिए करें ये योगासन

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Yoga: पढ़ाई और काम में ध्यान बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Yoga: आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर ध्यान केंद्रित करने और चीज़ों को याद रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। चाहे पढ़ाई हो, दफ्तर का काम हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां हो, सभी कुछ के लिए ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और याददाश्त मजबूत होना बहुत जरूरी है। दवाइयों और सप्लीमेंट्स के बजाय योगासन और प्राणायाम ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं, जो दिमाग को शांत, ऊर्जा से भरपूर और याददाश्त को तेज बनाते हैं। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता बल्कि मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को भी बेहतर करता है। विद्यार्थी, पेशेवर और बुजुर्ग सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके मानसिक शक्ति का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं वे योगासन और प्राणायाम, जो ध्यान और स्मरण शक्ति को मजबूत करने में मददगार हैं।

    पद्मासन:
    यह आसन मन को शांत करता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है। इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही तनाव और चिंता कम होती है। अगर आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो रोजाना पद्मासन योग का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। पद्मासन योग का अभ्यास मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है
    सर्वांगासन:
    दिमाग तक रक्त संचार को बढ़ाकर स्मरण शक्ति और फोकस को मजबूत करता है। सर्वांगासन करते समय पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैर आपस में जोड़ते हुए बांहों और हथेलियों को जमीन की दिशा में रखें। हथेलियों से जमीन को दबाते हुए दोनों पैरों को छत की दिशा में सीधी उठाएं। हिप्स और कमर को जमीन से ऊपर उठाते हुए कोहनी को मोड़कर कमर पर रखें। अपने हाथों से सहारा देकर शरीर को 90 अंश के कोण में रखें। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें।

    वृक्षासन :
    संतुलन साधने वाला यह आसन मानसिक स्थिरता और एकाग्रता बढ़ाता है। यह आसन संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। वृक्षासन से मन स्थिर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। दिन की शुरुआत वृक्षासन से करने पर मानसिक शांति और एकाग्रता पूरे दिन बनी रहती है।
    भुजंगासन:
    थकान दूर करता है और मस्तिष्क को ऊर्जा देता है। रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने और पीठ के दर्द को कम करने में यह आसन बेहद लाभकारी है। यह शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। सुबह इसका अभ्यास करने से शरीर हल्का और मन शांत रहता है।

    yoga
    Knock India

    Related Posts

    वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?

    May 19, 2026

    Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ

    May 19, 2026

    Kitchen Hack: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़

    April 23, 2026

    60 दिनों के लिए Junk Food खाना बंद करें, जानें आपके शरीर में क्या होता

    April 16, 2026

    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड

    March 27, 2026

    इन आसानी से मिलने वाली किचन सामग्री से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं

    March 9, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.