Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raipur Crime : रायपुर में नाली में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; इलाके में फैली सनसनी
    CRIME

    Raipur Crime : रायपुर में नाली में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; इलाके में फैली सनसनी

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raipur Crime : रायपुर में नाली में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; इलाके में फैली सनसनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

    Raipur Crime : स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा एक नवजात देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    Raipur Crime : पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया। हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

    Raipur Crime : मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के अस्पतालों, निजी क्लीनिकों और दाइयों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।

    Raipur Crime : गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल परिसर में कचरे के डिब्बे से एक भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। उस मामले में सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और दो पुरुष दिखाई दिए थे, लेकिन फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल उरला पुलिस इस नए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.