Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Police Action: 4 महीने से तमिलनाडु में छिपकर काट रहा था फरारी, गांव लौटते ही कापू पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कार्तिक राम
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Police Action: 4 महीने से तमिलनाडु में छिपकर काट रहा था फरारी, गांव लौटते ही कापू पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कार्तिक राम

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 29, 2026Updated:August 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Police Action: 4 महीने से तमिलनाडु में छिपकर काट रहा था फरारी, गांव लौटते ही कापू पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कार्तिक राम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में लंबित गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कापू पुलिस टीम ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर बीते चार महीनों से तमिलनाडु में छिपकर फरारी काट रहे आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना कापू में मर्ग जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों एवं मृतिका ननकी बाई के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा के बयान दर्ज किए गए थे। गवाहों के अनुसार, गत 3 जून 2026 को आरोपी कार्तिक राम अपनी पत्नी के साथ घोघरा बाजार से शराब पीकर लौट रहा था। गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास जब नशे में धुत पत्नी रास्ते में सो गई, तो घर चलने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी पर हाथ-मुक्कों, लकड़ी के डंडे और पास में पड़े भारी पत्थर से बार-बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतिका की मृत्यु को हत्यात्मक (Homicidal) प्रकृति का बताए जाने पर कापू पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध क्रमांक 88/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए तुरंत तमिलनाडु भाग गया था। वह किसी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था और पुलिस से बचने के लिए वहां छिपकर काम कर रहा था।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-29-at-2.08.58-PM.mp4

    एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कापू थाना प्रभारी निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने गांव में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर रखा था। शनिवार (29 अगस्त 2026) को जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी कार्तिक राम अपने गांव गुड़ाआमा इंचपारा (पेलमा) आया हुआ है, पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल गांव की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    कापू पुलिस की टीम आरोपी को गाड़ा घुटरा जंगल स्थित घटनास्थल पर लेकर गई, जहां पूरी घटना का सीन रीक्रीएट (पुनर्निर्माण) कराया गया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा और खून से सना पत्थर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा, “ऑपरेशन क्लीन हंट के जरिए जिले में फरार अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। गंभीर अपराध को अंजाम देकर दूसरे राज्यों में छिपने वाले आरोपियों तक रायगढ़ पुलिस हर हाल में पहुंचेगी और उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।”

    Knock India

    Related Posts

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026

    ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार….

    August 28, 2026

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी, ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान…..

    August 28, 2026

    नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी….

    August 28, 2026

    अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश….

    August 28, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.