Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » PM Modi : PM मोदी की अपील के बीच बाजार में डर, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा
    NATIONAL

    PM Modi : PM मोदी की अपील के बीच बाजार में डर, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PM Modi : PM मोदी की अपील के बीच बाजार में डर, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार की तेज बिकवाली के बाद मंगलवार को भी बाजार दबाव में रहा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 160 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

    PM Modi : आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। Infosys, Tech Mahindra, TCS और HCL Tech जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर तेज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा UPL, Hindustan Petroleum और Coforge जैसे शेयरों में भी बिकवाली हावी रही।

    PM Modi : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

    PM Modi : बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,015 अंक के मुकाबले गिरकर 75,688 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 723 अंक टूटकर 75,291 तक पहुंच गया।
    वहीं, निफ्टी भी 23,815 के पिछले बंद स्तर से नीचे 23,722 पर खुला और बाद में गिरकर 23,633 तक पहुंच गया।

    PM Modi : आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

    बाजार में आई गिरावट के दौरान आईटी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

    * TCS में करीब 3.6% की गिरावट
    * Infosys में 3.3% कमजोरी
    * Tech Mahindra लगभग 2.8% टूटा
    * HCL Tech में करीब 2.3% की गिरावट दर्ज की गई

    मिडकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। UPL, Hindustan Petroleum और Coforge जैसे शेयर लाल निशान में कारोबार करते रहे।

    PM Modi : बाजार में डर बढ़ने की वजह क्या?

    PM Modi : विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में कमजोरी के पीछे कई कारण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को भी निवेशकों की चिंता से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से सोने की खरीद सीमित करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा था कि इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

    PM Modi : मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतें भी वजह

    PM Modi : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.