Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » New Delhi: देश को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, तैयारियां पूरी
    NATIONAL

    New Delhi: देश को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, तैयारियां पूरी

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    New Delhi: देश को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, तैयारियां पूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत की बहुप्रतीक्षित पहली बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल (रविवार) घोषणा की कि यह हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच का 508 किलोमीटर का सफर मात्र 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो देश में रेलवे क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि देश के रेल इतिहास में एक क्रांतिकारी परिवर्तन की शुरुआत है।

    रेल मंत्री ने यह घोषणा गुजरात के भावनगर टर्मिनस पर आयोजित कार्यक्रम में की, जहां उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और निमुबेन बाम्भनिया भी मौजूद रहे।

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से शुरू होगी और वापी, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को जापान के तकनीकी सहयोग से तैयार किया जा रहा है और इसे आधुनिकता, सुरक्षा और समय की बचत के लिहाज से एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

    बुलेट ट्रेन परियोजना के साथ-साथ देशभर में रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री वैष्णव ने बताया कि गुजरात में पोरबंदर-राजकोट नई ट्रेन सेवा, रणावव स्टेशन पर ₹135 करोड़ की लागत से कोच मेंटेनेंस डिपो, पोरबंदर शहर में नया रेलवे फ्लाईओवर, दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स और भावनगर में एक नया कंटेनर टर्मिनल विकसित किया जा रहा है।

    रेल मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री इस बदलाव के मिशन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश में 34,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। औसतन हर दिन 12 किलोमीटर पटरी बिछाई जा रही है।

    इसके अलावा, देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट और अत्याधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदला जा सके।रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे के सभी विकास कार्य इस तरह से किए जा रहे हैं कि न तो ट्रेन सेवाएं प्रभावित हों और न ही यात्रियों को कोई असुविधा हो। रेलवे का लक्ष्य है – तेज, सुरक्षित और आधुनिक सफर।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.