Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Momos Recipe: घर पर जरूर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मोमोज
    लाइफ स्टाइल

    Momos Recipe: घर पर जरूर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मोमोज

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Momos Recipe: घर पर जरूर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मोमोज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Momos Recipe: आजकल लोग चाइनीस स्ट्रीट फूड खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कुछ लोगों को शाम होते ही स्ट्रीट फूड खाने की क्रेविंग होती है. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो घर से बाहर जाने में थोड़ी आलस करते हैं|

    ऐसे में अधिकतर लोग स्ट्रीट फूड को घर पर बनाने की कोशिश करते हैं. अगर आप भी मोमोज खाने की शौकीन हैं, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो कर घर पर टेस्टी मोमोज बना सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है. आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में|

    मोमोज बनाने के लिए सामग्री:

    बाजार जैसे टेस्टी मोमोज बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लेनी होगी. जैसे एक कप मैदा, एक कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, एक कप कद्दूकस गाजर, एक कप बारीक कटी शिमला मिर्च और प्याज, एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट और दो चम्मच तेल इसी के साथ स्वादानुसार नमक. इन सब चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर वेज मोमोज तैयार कर सकते हैं|
    वेज मोमोज बनाने का तरीका

    वेज मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में मैदा डालना होगा. इसमें नमक और एक चम्मच तेल डालकर इसे अच्छी तरह पानी की मदद से गूंथ लें. अब आटे को थोड़ा नरम होने के लिए 10 मिनट तक कपड़े में लपेट कर रख दें|

    जब तक आटा 10 मिनट तक रखा रहे, तब आप दूसरी तरफ एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसमें प्याज डाल दें, जब प्याज हल्के सुनहरे हो जाए, तो इसमें सारी काटी हुई और कद्दूकस की हुई सब्जियां, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नमक सब मिलाकर अच्छा तड़का लगा लें|
    फिर थोड़ी देर इसे ढककर पका लें, 5 से 8 मिनट के बात इस स्टफ को एक प्लेट में निकाल कर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें. अब मैदे के आटे से लोई बनाकर पुरी के आकार में बेल लें और इस पर स्टफिंग के लिए थोड़ा मिश्रण डाल दें अब इसे मोदक की तरह फोल्ड कर पैक कर दें|

    इसके बाद स्टीम करने के लिए आप इडली स्टैंड की मदद ले सकते हैं. इसमें आपको मोमोज स्टीम करने के लिए 10 से 12 मिनट के लिए ढककर रख देना होगा. इसके बाद मोमोज को चिमटे की मदद से एक प्लेट में निकाल ले और लाल मिर्च चटनी या मेयोनेज़ के साथ सर्व करें|
    इस रेसिपी को फॉलो कर आप घर पर ही बाजार जैसे टेस्टी मोमोज बना सकते हैं. यही नहीं अगर आपके घर पर कोई मेहमान आते हैं, तो आप उन्हें यह मोमोज बनाकर खिला सकते हैं|

    Knock India

    Related Posts

    मौलवी अहमद उल्लाह शाह: अवध के वो भुला दिए गए विद्रोही जिन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था

    August 27, 2026

    वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?

    May 19, 2026

    Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ

    May 19, 2026

    Kitchen Hack: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़

    April 23, 2026

    60 दिनों के लिए Junk Food खाना बंद करें, जानें आपके शरीर में क्या होता

    April 16, 2026

    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड

    March 27, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.