Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम, शाम 5 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण
    Breaking News

    Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम, शाम 5 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण

    HasinaBy HasinaJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम, शाम 5 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं।राकांपा (NCP) नेता छगन भुजबल ने बताया कि शनिवार को मुंबई में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसके बाद शाम तक उनके शपथ ग्रहण की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।

    सीएम फडणवीस ने जताई सहमति

    नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राकांपा के फैसले पर सरकार और भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय को सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा।

    शुक्रवार को राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस बैठक में राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

    भुजबल बोले – शपथ में नहीं दिख रही कोई बाधा

    बैठक के बाद छगन भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि शोक की अवधि हर परिवार में अलग-अलग होती है और यदि कोई तकनीकी या राजनीतिक अड़चन नहीं आई, तो शनिवार को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। इससे पहले प्रफुल पटेल ने भी कहा था कि पार्टी में सुनेत्रा पवार के विधायक दल का नेता बनने को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं है।

    विमान हादसे में हुआ था अजीत पवार का निधन

    बुधवार को बारामती में हुए एक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ, जबकि शुक्रवार को करहा और नीरा नदी के संगम पर अस्थि विसर्जन किया गया।

    अजीत पवार के निधन के बाद से ही यह अटकलें तेज थीं कि पार्टी और सरकार की स्थिरता बनाए रखने के लिए सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसकी मांग उठाई थी।

    लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं सुनेत्रा पवार

    सुनेत्रा पवार पिछला लोकसभा चुनाव अपनी ननद सुप्रिया सुले से हार गई थीं। इसके बाद अजीत पवार ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। यदि वे उपमुख्यमंत्री बनती हैं, तो संभावना है कि वे बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जो अजीत पवार के निधन से रिक्त हुई है। ऐसी स्थिति में उनके पुत्र पार्थ पवार को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

    दोनों राकांपा के विलय की चर्चाएं तेज

    अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विलय को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने में दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर 14 बैठकें हो चुकी थीं और जिला परिषद चुनाव के बाद विलय की घोषणा की तैयारी थी। अजीत पवार के निधन के बाद इस प्रक्रिया को लेकर नई राजनीतिक संभावनाएं बन रही हैं।

    विमान हादसे की CID जांच शुरू

    महाराष्ट्र सीआईडी ने बारामती विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच सीआईडी को सौंप दी है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) भी हादसे की जांच कर रहा है।

    Hasina

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.