Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Dharamjaigarh Gambling Raid Cash Bikes Seized: धरमजयगढ़ पुलिस ने काट-पत्ती जुए का किया भंडाफोड़; 17,650 रुपये नगद और 8 दोपहिया वाहन जब्त
    छत्तीसगढ़

    Dharamjaigarh Gambling Raid Cash Bikes Seized: धरमजयगढ़ पुलिस ने काट-पत्ती जुए का किया भंडाफोड़; 17,650 रुपये नगद और 8 दोपहिया वाहन जब्त

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Dharamjaigarh Gambling Raid Cash Bikes Seized: धरमजयगढ़ पुलिस ने काट-पत्ती जुए का किया भंडाफोड़; 17,650 रुपये नगद और 8 दोपहिया वाहन जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/धरमजयगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने जुए-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम उदउदा में आम रास्ते पर संचालित सार्वजनिक जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से ताश की पत्तियों के साथ-साथ ₹17,650 नगद और जुआरियों की 8 दोपहिया वाहन (अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये) जब्त किए गए हैं।

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने दी दबिश

    पुलिस को रविवार शाम मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम उदउदा के आगे आम रास्ते पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर घेराबंदी कर 5 आरोपियों को दबोच लिया।

    पकड़े गए आरोपी और जब्ती

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शामिल हैं:

    1. उमेश देवनाथ (43 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी

    2. काली चरण शाह (58 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी

    3. मधुसुदन मंडल (45 वर्ष), निवासी दुर्गापुर कॉलोनी

    4. सुशांत दास (44 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी

    5. ओमप्रकाश यादव (26 वर्ष), निवासी लाभवहरी, थाना धरमजयगढ़

    बरामदगी: तलाशी के दौरान फड़ और आरोपियों के पास से ₹17,650 नगद, 52 पत्ती ताश, बिछाने की सामग्री तथा फड़ के पास खड़ी 8 मोटरसाइकिलें (सुपर स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर, सीडी डीलक्स, होंडा साइन एवं स्प्लेंडर) जब्त की गईं।

    वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    आरोपियों के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर जुआरियों के खिलाफ पृथक से धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

    “जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’ लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

    Knock India

    Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल का आमजन को संदेश

    September 10, 2026

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल का आमजन को संदेश

    September 10, 2026

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.