Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CM विष्णुदेव साय कल 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
    Raipur

    CM विष्णुदेव साय कल 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM विष्णुदेव साय कल 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। इसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

    प्रमुख लोकार्पण कार्य- प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना है। इसमें ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख रुपये 8 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना एवं ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल हैं।

    प्रमुख भूमिपूजन कार्य- प्रमुख भूमिपूजन कार्य में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य है। इसमें 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण, 3 करोड ़63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण। 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण।जल संसाधन विभाग द्वारा 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में स्टापडेम निर्माण एवं 2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण शामिल हैं।

    Knock India

    Related Posts

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    August 12, 2026

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    August 12, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.