Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CM का OSD बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
    CRIME

    CM का OSD बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM का OSD बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपी की पहचान विशाल नगर, तेलीबांधा निवासी अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चिंतामणी पंडा, निवासी खमतराई ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह कुछ दिनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। इसी बीच दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दोपहर के समय लोधीपारा चौक के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसे फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी रवि मिश्रा बताते हुए प्रार्थी पर दबाव बनाया।

    आरोपी ने फोन पर कहा कि वह अपनी पत्नी से आपसी सुलह कर ले, अन्यथा उसकी पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन को बड़े-बड़े अधिकारियों तक पहुंचाकर उसे सबक सिखाया जाएगा। आरोपी की भाषा और ओहदे का हवाला देने से प्रार्थी डर गया और इसे गंभीर मामला मानते हुए तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 663/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 336(3), 340(2) और 351(3) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने सबसे पहले प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की साइबर विंग टीम द्वारा उस मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया गया, जिससे प्रार्थी को धमकी भरा फोन आया था।

    तकनीकी जांच के दौरान मोबाइल नंबर की लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान विशाल नगर, तेलीबांधा निवासी अखिलेश सिंह के रूप में की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अखिलेश सिंह ने स्वीकार किया कि प्रार्थी की पत्नी उसकी मुंहबोली बहन है। उसने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए मजबूर करना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसने खुद को

    मुख्यमंत्री का ओएसडी रवि मिश्रा बताकर प्रार्थी को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा शासकीय पद या अधिकारी का नाम लेकर धमकी देना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को किसी बड़े अधिकारी या प्रभावशाली पद पर पदस्थ बताकर डराने-धमकाने का प्रयास करे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और ऐसे फोन कॉल या संदेशों से सतर्क रहें।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.