Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CG- छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…दो विदेशी महिला हिरासत में, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला…..
    Breaking News

    CG- छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…दो विदेशी महिला हिरासत में, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला…..

    HasinaBy HasinaJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG- छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…दो विदेशी महिला हिरासत में, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में (Videshi Mahilayen Hirasat Me) लिया है। ये दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली है, जो वीजा खत्म होने के बाद भी कई सालों से यहां रह रही थी। वहीं पुलिस अब उनके दस्तावेज खंगाल रही है और उनसे पूछताछ भी जारी है।

    दो विदेशी महिलाएं पुलिस की हिरासत में

    यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल, पुलिस ने उज्बेकिस्तान की रहने वाली दो महीलाओं को हिरासत में लिया है, जो कि वीजा खत्म होने के बाद भी कई सालों से रायपुर में रह रही थी। वहीं पुलिस अब महिलाओं से पूछताछ में जुट गई है और उनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

    उज्बेकिस्तान की रहने वाली है दोनों महिलाएं

    दरअसल तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो विदेशी महिलाएं कई सालों से रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में VIP रोड स्थित एक होटल में रह रही है, जिनके वीजा को लेकर शक है। ऐसे में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। वहीं जब दोनों महिलाओं से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे उज्बेकिस्तान की रहने वाली है।

    नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कार्रवाई

    पुलिस के मुताबिक, जिन दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, वे दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली है और वीजा खत्म होने के बाद भी लंबे समय से रायपुर में रह रही है। इसके साथ ही उनका कहना है कि यदि वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टी होती है, तो विदेशी नागरिकता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूरी जानकारी दी जाएगी।

    सरपंच की हत्या के दो शूटर रायपुर से गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में पंजाब पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की हत्या के मामले में फरार दो शूटरों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब शूटरों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं।

    हत्या कर दोनों शूटर फरार

    पंजाब पुलिस के मुताबिक, तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव से आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह 4 जनवरी को लड़की पक्ष की ओर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो आरोपियों उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।

    पंजाब पुलिस ने रायपुर में दी दबिश

    हत्या की वारदात के बाद पंजाब पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी उपकरणों का सहारा लिया, तो पता चला कि दोनों शूटर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने यहां दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब दोनों शूटरों को कोर्ट में पेश कर ट्राजिंट रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

    Hasina

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.