Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Bihar Election Result : बिहार में NDA का तगड़ा कमबैक, नीतीश कुमार की 5वीं बार ताजपोशी! महागठबंधन फेल
    NATIONAL

    Bihar Election Result : बिहार में NDA का तगड़ा कमबैक, नीतीश कुमार की 5वीं बार ताजपोशी! महागठबंधन फेल

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bihar Election Result : बिहार में NDA का तगड़ा कमबैक, नीतीश कुमार की 5वीं बार ताजपोशी! महागठबंधन फेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bihar Election Result/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि राज्य में एक बार फिर से एनडीए की प्रचंड वापसी हो रही है। शुरूआती रुझानों में गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 40–50 के बीच सिमटता दिख रहा है। ऐसे नतीजों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार पाँचवा कार्यकाल लगभग निश्चित माना जा रहा है।

    तेजस्वी राघोपुर से पीछे, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला
    मतगणना के बीच सबसे ज्यादा नजर जिन सीटों पर है, उनमें राघोपुर, महुआ, मोकामा, तारापुर, अलीगंज, सीवान और छपरा शामिल हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं, जबकि छपरा से RJD उम्मीदवार व लोकप्रिय अभिनेता-गायक खेसारीलाल यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

    Bihar Election Result महागठबंधन के कमजोर प्रदर्शन ने विपक्ष के लिए बड़ा झटका दिया है। आरजेडी इस चुनाव में मुख्य चुनौती के रूप में उभरने में नाकाम साबित होती दिख रही है।

    जेडीयू और बीजेपी के मंत्री बढ़त में
    राज्य के कुल 36 मंत्रियों में से 29 मंत्रियों की किस्मत आज तय हो रही है। दोपहर तक के रुझानों में जेडीयू और बीजेपी के ज्यादातर मंत्री आराम से आगे चल रहे हैं।

    जेडीयू के आगे चल रहे मंत्री:
    रत्नेश सदा, सुनील कुमार, महेश्वर हजारी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, शीला कुमारी मंडल, बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, जयंत राज, मो. जामा खान समेत अधिकांश चेहरे बढ़त में हैं।

    बीजेपी के आगे चल रहे मंत्री:
    संजय सरोजी, जीवेश मिश्र, राजू कुमार सिंह, कृष्णा कुमार मंटू, मंगल पांडे, सुरेंद्र मेहता, नितिन नवीन, विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, रेणु देवी, नीरज बबलू, विजय मंडल और प्रेम कुमार सहित कई मंत्री बढ़त बनाए हुए हैं।

    पीछे चल रहे मंत्री:
    केदार प्रसाद गुप्ता (कुढ़नी, बीजेपी) फिलहाल पिछड़ रहे हैं।

    LJP (रामविलास) का प्रदर्शन चौंकाने वाला
    Bihar Election Result चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 28 में से 20 सीटों पर बढ़त में है। कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार मजबूती से आगे हैं — जिनमें सुगौली, बेलसंड, बोचहां, फतुहा, डेहरी और बोधगया शामिल हैं।

    बिहार की जनता ने इस बार स्पष्ट जनादेश दिया है। रुझान यदि नतीजों में तब्दील होते हैं, तो NDA की ऐतिहासिक जीत और नीतीश कुमार की रिकॉर्ड वापसी की तस्वीर आज ही साफ हो जाएगी।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.