Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » BIG BREAKING: ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी…भारतीय नौसेना एकदम हावी, नेवी चीफ ने क्या नया बताया?
    NATIONAL

    BIG BREAKING: ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी…भारतीय नौसेना एकदम हावी, नेवी चीफ ने क्या नया बताया?

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BIG BREAKING: ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी…भारतीय नौसेना एकदम हावी, नेवी चीफ ने क्या नया बताया?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का यह बयान पाकिस्तान की नींद उड़ा देगा. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी है. इसीलिए सारी बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं. मई 2025 में पहलगाम हमले के बाद शुरू हुए इस ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में अपना कैरियर बैटल ग्रुप (INS विक्रांत सहित) बहुत आक्रामक तरीके से तैनात किया.
    नतीजा? पाकिस्तानी नौसेना अपने जहाज बाहर नहीं निकाल पाई. वे या तो कराची-ग्वादर बंदरगाहों के अंदर रहे या मकरान तट के करीब ही दुबके रहे. एडमिरल ने कहा कि हमारी इस आक्रामक तैनाती से पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. पिछले सात महीनों से नौसेना उत्तरी अरब सागर में लगातार हाई टेम्पो ऑपरेशंस चला रही है.

    मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा और नौसेना की ताकत का खास जिक्र किया. इसके लिए एडमिरल त्रिपाठी ने पीएम का धन्यवाद किया. उन्होंने बताया कि दीवाली पर पीएम मोदी ने INS विक्रांत पर रात बिताई और नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को करीब से देखा.
    इस साल नेवी डे तिरुवनंतपुरम में मनाया जाएगा
    हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाने वाला नौसेना दिवस इस बार केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में धूमधाम से मनाया जाएगा.

    पिछले एक साल में नौसेना ने जो किया, वो गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है
    एडमिरल त्रिपाठी ने पिछले साल के आंकड़े बताते हुए कहा…
    50,000 घंटे उड़ान भरी.
    52 समुद्री डाकुओं को पकड़ा.
    समुद्र में 520 लोगों की जान बचाई.
    11,000 जहाज-दिन समुद्र में बिताए.
    43,300 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की.
    40 जहाजों को एंटी-पायरेसी मिशन पर भेजा.
    138 जहाज अलग-अलग मिशनों पर तैनात किए.
    138 युद्धपोतों ने 7,800 व्यापारी जहाजों को सुरक्षित निकाला.

    2008 से आज तक गल्फ ऑफ एडन में एक जहाज हमेशा तैनात.
    लाल सागर में हूती हमलों के बीच 40 बड़े युद्धपोत तैनात किए, जिससे 5.6 बिलियन डॉलर का माल सुरक्षित गुजरा.
    ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को INS विक्रांत और INS उदयगिरी ने 12 टन, INS सुकन्या ने 10-12 टन राहत सामग्री पहुंचाई.
    पिछले नेवी डे से अब तक 1 पनडुब्बी और 12 युद्धपोत शामिल
    एडमिरल ने गर्व से बताया कि पिछले साल के नौसेना दिवस से अब तक हमने एक नई पनडुब्बी और 12 नए युद्धपोत नौसेना में शामिल किए हैं. INS उदयगिरी भारतीय नौसेना का 100वां युद्धपोत बना.

    हिंद महासागर में हमारी तैयारी कभी कम नहीं होती
    एडमिरल त्रिपाठी ने अंत में कहा कि हमने हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार ऑपरेशनल तैयारियां बनाए रखी हैं. हमारा एक-एक जहाज, एक-एक जवान हर पल तैयार है. ऑपरेशन सिंदूर हो या लाल सागर में हूतियों को सबक सिखाना, समुद्री डाकुओं को पकड़ना हो या श्रीलंका में राहत पहुंचाना – भारतीय नौसेना आज दुनिया की सबसे सतर्क, सबसे ताकतवर और सबसे मानवीय नौसेनाओं में से एक है.
    पाकिस्तान की नींद इसलिए हराम है क्योंकि उसे पता है – अरब सागर में हमारा कैरियर बैटल ग्रुप अभी भी डटा हुआ है… और ऑपरेशन सिंदूर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा.

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.