रायपुर। राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से मुलाकात की। बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई कि इस अवसर पर सैनिकों, पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया गया। इनमें बस्तर दशहरा (हिन्दी), बस्तर दशहरा (अंग्रेजी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिन्दी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिन्दी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (अंग्रेजी),बैगा टैटू (हिन्दी) और बैगा टैटू (अंग्रेजी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं, आदिवासी कला और प्राकृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने में…
Raipur. रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से यात्रा वृत्तान्त पढ़ते हैं…
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले को लेकर भारी तनाव और बवाल की स्थिति बन गई। सरपंच के पिता, जो ईसाई धर्म अपना चुके थे, उनकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद गहराता चला गया। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब अंतिम संस्कार के बाद आदिवासी समाज और ईसाई समाज के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बड़े तेवड़ा गांव के पूर्व सरपंच के पिता ने कुछ समय पहले ईसाई धर्म स्वीकार…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर किया। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाला ऐसा जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु…
Raipur. रायपुर। नगर पालिका तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 490.06 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति अधोसंरचना मद अंतर्गत दी गई है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तिल्दा के वार्ड 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण स्थानीय प्रतिभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इससे न केवल नागरिक सुविधाओं का विस्तार…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील और दूरदर्शी नक्सल पुनर्वास नीति ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देशों एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आत्मसमर्पण करने वाल 25 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट इस क्रम में 75 आत्मसमर्पित नक्सलियों को अत्याधुनिक 5G स्मार्टफोन तथा 25 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन…
Raipur. रायपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् देशप्रेम का वह जज्बा था जिसकी गूंज से ब्रिटिश हुकूमत तक कांप उठती थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह उद्घोष करोड़ों भारतीयों के हृदय में साहस, त्याग और बलिदान की अग्नि प्रज्वलित करता रहा। उन्होंने कहा कि यह वही स्वर था जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण करते हुए…
रायपुर। फाफाडीह एक्सप्रेस वे के पास शराब बेचते दो गिरफ्तार हुए है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह एक्सपेस वे ओव्हरब्रीज के नीच दो व्यक्ति अपने पास शराब रखे है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल सोना तथा सोनू बाघ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास…