Author: Knock India

रायपुर। ग्रामीण विकास और जल संरक्षण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं, जो सतत आजीविका, बेहतर स्वास्थ्य और कृषि उत्पादकता के लिए अनिवार्य हैं। वर्षा जल संचयन, तालाब गहरीकरण, और जल शक्ति अभियान जैसी पहल भू-जल स्तर में सुधार और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक हैं। शक्तिगत कूप के निर्माण ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। ग्रामीण विकास और जल संरक्षण की दिशा में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चिड़ौला से एक सशक्त और प्रेरणादायी सफलता की कहानी सामने आई है। यहां शक्तिगत कूप निर्माण कार्य जयबहादुर सिंह के लिए स्वीकृत किया गया,…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुश्री सुप्रिया को सम्मानित किया। उन्होंने सुप्रिया और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुँह मीठा कराया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया का अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने 21 व 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के ग्राम चाँपा (सैंहा)में आयोजित हो रहे 80 वॉ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महा-अधिवेशन के लिए निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा,केन्द्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राज प्रधान बलौदाबाजार सुनीता वर्मा,चन्दखुरी चिन्ता राम वर्मा, रायपुर जगेश्वर प्रसाद वर्मा अर्जुन राज हरी राम वर्मा…

Read More

रायपुर। भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। यदि आंकड़े अधूरे या त्रुटिपूर्ण होंगे तो…

Read More

rewa crime : रीवा : तराई क्षेत्र स्थित अकोरी जंगल में मिला बंद बोरे में नर कंकाल, टूटी हुई चूड़ी, लंबे बाल से पुलिस ने जताई महिला होने की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने ने बंद बोरे से जुटाये सबूत, प्रथम दृष्टया हत्या से जुड़ा हुआ बताया गया है मामला rewa crime : डभौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोरी के जंगल में एक बंद बोरे में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई, चरवाहों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया और कई अहम सुराग जुटाये, पुलिस ने बोरे…

Read More

Surajpur News: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चंदरपुर गांव में पति-पत्नी और उनके चार वर्षीय मासूम बच्चे की घर के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। Surajpur News: मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, 25 वर्षीय कुंती और उनके 4 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार रात में कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाकर सो गया था। जिस कमरे में कोयला जलाया गया, वहां न तो खिड़की थी और न ही रोशनदान।…

Read More

अंबिकापुर। एयरपोर्ट में भर्ती निकली हुई है, मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची को जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त 07 दावा आपत्ति का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी, अकाउंटेंट के 01 पद हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी एवं असीस्टेंट ग्रेड-3 के 01 पद हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी हैं। उन्होंने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल…

Read More

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में गौवंश संरक्षण एवं मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान *“ऑपरेशन शंखनाद”* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर मेन रोड पर मवेशी ले जा रहे…

Read More

रायगढ़। दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिक बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के…

Read More

बिलासपुर। एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हुई है। पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवरात्रि यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। बताया जा रहा है कि ट्रक का नंबर CG 08 WB 1435 है। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों…

Read More