CG Police Transfer : बिलासपुर : बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और कार्य में कसावट लाने के उद्देश्य से 13 निरीक्षकों सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। CG Police Transfer : यह आदेश एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जारी किया गया है। तबादले के तहत निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रजनीश सिंह को रेंज साइबर थाना से तोरवा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भावेश शेंडे को चकरभाटा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया…
Author: Knock India
CG NEWS : साजिद खान /लोरमी /मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व स्थित बम्हनी गांव में देश के मशहूर क्रिकेटर Sachin Tendulkar का परिवार एक दिवसीय दौरे पर पहुंचा। इस दौरान उनकी पत्नी Anjali Tendulkar और बेटी Sara Tendulkar ने गांव में चल रही स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। तेंदुलकर परिवार ने बम्हनी गांव के जनस्वास्थ्य उपकेंद्र और फुलवारी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बैगा आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर संचालित योजनाओं और सेवाओं पर भी चर्चा की। ग्राम सरपंच राजकुमार…
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कलेक्टर कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला फैसला सुनाया है। इसके तहत आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए बनी धारा 170-ख के प्राविधान अब मतांतरितों पर भी समान रूप से लागू होंगे। जमीन खरीदने वाले मतांतरित भी गैर आदिवासी की श्रेणी में माने जाएंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने पहाड़ी कोरवा आदिवासियों की अपील पर सुनवाई करते हुए मतांतरितों द्वारा खरीदी गई करीब 114 एकड़ जमीन के वर्ष 1955 से 1966 के मध्य हुए सौदों को नियमों के उल्लंघन के आधार पर निरस्त कर मूल स्वामियों को भूमि वापस लौटाने का आदेश दिया…
रायपुर : रायपुर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने अब हाईटेक निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस अब शहर के संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अपराध प्रभावित स्थानों पर ड्रोन के जरिए नजर रख रही है। CG NEWS : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुण्डा-बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और फरार वारंटियों पर कड़ी नजर रखना है। CG NEWS : इसी क्रम में 8 अप्रैल 2026 को खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और…
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर उनके परिवार की वार्षिक आय 01 लाख रूपये या उससे अधिक आय अर्जित करने में सक्षम बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिसके तहत् बालोद जिले में 20 हजार 982 लखपति दीदी बनायी गई है। इसके विस्तृत स्वरूप में लखपति ग्राम की अवधारणा भी विकसित की गई है जो कि ग्रामीण विकास की एक ऐसी दूरदर्शी सोच है, जिसके केंद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक उन्नति है। बालोद जिले में इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि…
जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की मार्ग अपनाया था, अब वहीं हाथ अपने हुनर का कमाल दिखा रहे हैं। भानुप्रतापपुर के पास ग्राम चौगेल के पुनर्वास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा हुनर दिखाते हुए काष्ठ कला से नेम प्लेट, छत्तीसगढ़ शासन का ‘लोगो’, ग्राम पंचायतों के लिए बोर्ड, बच्चों के लिए की-रिंग सहित अन्य सजावटी सामग्री तैयार की जा रही है, साथ ही कपड़े का थैला, कार्यालयों के लिए बस्ता भी तैयार किया जा रहा है। सरकार द्वारा घोषित नक्सल पुनर्वास नीति के तहत कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा…
CG NEWS : रायपुर : रायपुर में चर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले में जेल में बंद रही सौम्या चौरसिया और तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (केके) अब रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन शर्त यह थी कि केस में चालान पेश होने के बाद ही रिहाई होगी। अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा पूरक चालान पेश किए जाने के बाद दोनों को जेल से बाहर आने का रास्ता मिल गया। CG NEWS : बुधवार को EOW ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में करीब 1500 पन्नों का…
Raipur. रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऑन-बोर्ड हो जाये मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होने को कहा है। राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग की आवश्यकता अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए…
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में विभिन्न ग्रामो से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लाचार दिव्यांग के पास जाकर उसकी गुहार सुनी और समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील टुंडरा अंतर्गत ग्राम खपरीडीह निवासी दिव्यांग हृदय केवट अपनी गंभीर बीमारियों और पारिवारिक उपेक्षा से त्रस्त होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। हृदय केवट ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण वे बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनके अपने ही परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी माता और छोटा भाई शामिल हैं, न तो उनके…
बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और डराने वाला मामला सामने आया है, (Blackmailing) जहाँ आधुनिक तकनीक यानी एआई (AI) का इस्तेमाल कर एक परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की गई। एक शख्स ने पहले तो कीर्तन सिखाने के बहाने परिवार में जगह बनाई और फिर एआई के जरिए महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों की वसूली शुरू कर दी। आरोपी की दहशत इतनी बढ़ गई थी कि उसने तलवार की नोक पर पैसे वसूले और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर…