Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी भी अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है…
Author: Knock India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
रायपुर। शहर में सुरक्षित नहीं एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डॉ संजीव शुक्ला पुलिस कमिश्नर और विकास कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल* के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि *इस वर्ष जनवरी में 130, फरवरी में 279, मार्च में अब…
बिलासपुर। बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों से अपराध और दुर्घटनाओं को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त मुहिम शुरू की है. अब जिले के किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर उन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनकी नंबर प्लेट गायब है या उनमें छेड़छाड़ की गई है. पुलिस ने सभी पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि संदिग्ध नंबर वाले वाहन दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 9479193099 पर सूचना दें. थाना, चौकी और ट्रैफिक से जुड़े गंभीर सड़क हादसों तथा आपराधिक वारदातों में ऐसी गाड़ियों…
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय (एफटीसी) ने अपनी ही मां के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने वाले आरोपी बेटे को 25 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायाधीश अवध किशोर की अदालत में चला, जहां आरोपी को सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का कृत्य न केवल मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करता है, बल्कि पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला अपराध है। अदालत…
जशपुर। रांची से रायपुर के लिए जशपुर होते हुए चलने वाली शिवनाथ बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब बस रांची के Khadgarha Bus Stand से रवाना होने के बाद Namkum क्षेत्र में रिंग रोड पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत यात्रियों को इसकी सूचना दी और बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को जल्द से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान विभाग से जुड़े सवालों के जवाब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे। वहीं मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों के मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। वहीं विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी और आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने आज State Capital Region Development Authority (स्टेट कैपिटल रीजन – SCR) की पहली बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में राजधानी क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए राजधानी क्षेत्र में बेहतर आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार करना आवश्यक…
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 987 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,218 और निफ्टी 275 अंक या 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,986 पर था। अब तक के कारोबार में बाजार में गिरावट को लीड बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे थे। निफ्टी बैंक 1.6 प्रतिशत कमजोरी के साथ 56,044 पर था। सूचकांकों में ऑटो, निजी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, डिफेंस, आईटी और इन्फ्रा दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, एनर्जी, मीडिया,मेटल, हेल्थकेयर,…
नई दिल्ली : पीटर एल्बर्स ने इंडिगो के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है जिसे इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड चलाती है। यह जानकारी मंगलवार को दी गई। यह जानकारी इंडिगो को पिछले साल दिसंबर में सबसे खराब फ्लाइट संकट के बाद मिली। एक्सचेंज को दी गई एक फाइलिंग में, एयरलाइन ने कहा कि इंटरग्लोब एविएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने कुछ समय के लिए एयरलाइन के मैनेजमेंट का चार्ज संभाल लिया है। कम लागत वाली एयरलाइन ने कहा, “तुरंत प्रभाव से, पीटर एल्बर्स इंडिगो के CEO पद से हट जाएंगे। बोर्ड ऑफ…