Author: Knock India

जगदलपुर। जिले स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र को देर रात करीब उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था. मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल…

Read More

कोरबा। चरस तस्करी का मामला सामने आया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी चरस की रोटी बनाकर (गोल आकार का) इसे खपानी की तैयारी में था. आरोपी के पास से पुलिस को करीब 17 ग्राम चरस और चरस बिक्री का लेखा-जोखा भी मिला है. जिले को नशे के चंगुल से मुक्त कराने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले में पहली बार चरस के तस्कर गिरतार हुए हैं, जो रोटी बनाकर इसे खाने का प्रयास कर रहे थे. पिछले सप्ताह बनारस से नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में आरोपी सहित 18 हजार 965…

Read More

धमतरी। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में पुलिस द्वारा कल तड़के सुबह एक विशेष सघन “अभियान निश्चय” चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 43 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान अलग-अलग कुल 20 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई। अन्य कुल 31 आरोपियों के विरुद्ध बारंबार शिकायत प्राप्त हुई थी जिसको पुलिस लाईन धमतरी में परेड करवाई गई एवं उन्हें नशे से दूर रहने और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न होने की शपथ दिलाई गई। 🔹 अभियान की प्रमुख कार्यवाही-: ◆ एनडीपीएस एक्ट-: कुल 10 प्रकरण, 12 आरोपी गिरफ्तार…

Read More

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्थानीय चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालकों को भी धर दबोचा। इस कार्रवाई से पुलिस ने कुल 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद रकम बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है। मामला 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75…

Read More

रायपुर। ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित किया गए है, सीएम साय ने x में बताया, ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देगी और सतत परिवहन अवसंरचना के निर्माण में सहायक होगी। कल सीएम साय ने KITA चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से सार्थक चर्चा की थी। 77,000+ सदस्यों वाले दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ, निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़…

Read More

इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है — यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई। बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान बताता है; पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। बड़े राज्यों के संदर्भ में प्रदर्शन: बड़े राज्यों के समूह में साय का 41.9% अंक दूसरे स्थान की पुष्टि करता…

Read More

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया हंगामा अब चर्चा का विषय बना हुआ है। आज़ाद चौक इलाके में गणेशोत्सव के दौरान कुछ युवकों ने न केवल डीजे पर चढ़कर उपद्रव किया, बल्कि तलवार लहराते हुए वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “बिहारी खलनायक” नाम से पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में इस तरह का आचरण त्योहार की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। कई लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु दूरदृष्टि के अनुरूप, जिला प्रशासन द्वारा “ग्रीन पालना अभियान” के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में प्रसव के उपरांत माताओं को पांच प्रकार के फलदार पौधे — आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा — भेंट किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिले के एम्स रायपुर 04, धरसीवां 03, एम.सी.एच 06 कुल 13 प्रसूताओं को 65 पौधे वितरित किए गए। यह अभियान सिर्फ एक पौधा वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की महतारी वंदन योजना से उन्हें हर महीने सीधे खाते में आर्थिक सहायता मिल रही है, जिसके कारण वे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। कबीरधाम जिले के ग्राम चिमरा की महिला श्रीमती सरोज साहू के जीवन में इस बार तीज का त्यौहार खास बन गया है। कुछ समय पहले तक सरोज को घर के छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे। गांव की यात्रा हो या बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरी खर्च, हर बार उन्हें इंतजार करना पड़ता था। लेकिन जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “दक्षिण कोरिया के साथ हमारे संबंध केवल व्यापारिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और…

Read More