Author: Knock India

Raipur. रायपुर। भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में भी प्रासंगिक और उपयोगी है। संस्कृत भाषा और साहित्य हमारी विरासत का आधार हैं, जिन्हें हमें संरक्षित और संवर्धित करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। विशेषकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एयरपोर्ट और नियमित यात्री उड़ानों की सुविधा से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा का ऐतिहासिक महत्व है। इसका निर्माण वर्ष 1939 में ब्रिटिश शासनकाल में किया गया था और इसे उस समय ‘‘जहाज भाटा’’ नाम…

Read More

New Delhi. नई दिल्ली। संसद के बालयोगी सभागार में भारत के शहरों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ रविवार को नई दिल्ली में एक अभूतपूर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,टी वी मुक्त भारत अभियान,सांसद खेलों महोत्सव कार्यक्रम, बालक संस्कृति सफ़र तथा सांसद क्षेत्र में सक्रियता के नवाचार पूर्ण विचारों सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र की विकास योजनाओं सहित सांसदों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों पर चर्चा की गई। रायपुर के सांसद और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के मॉडरेशन में में आयोजित इस सत्र में असम, बिहार, गुजरात,…

Read More

Raigarh. रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में भुलिया समाज द्वारा आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम में शामिल होकर समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गरिमा को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति प्रेरणा का वातावरण बना। कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि भुलिया समाज ने अपनी मेहनत और हुनर से बुनाई की कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने समाज की सरलता, सच्चाई और निष्कपट स्वभाव की विशेष सराहना की और कहा कि यही गुण समाज…

Read More

Rajnandgaon. राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार 500 रूपए की लागत के सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगने से जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इस मशीन से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने जिस साहस और धैर्य का परिचय दिया, वह प्रेरणादायी…

Read More

रायपुर. पुरानी बस्ती में गिरफ्तार फर्जी पुलिसकर्मी आशीष घोष से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसने क्राइम ब्रांच से लेकर थानों, ट्रैफिक, एमटीओ में कई सिपाही, हवलदार और एएसआई की पोस्टिंग कराई है. पोस्टिंग के बदले उनसे हर माह पैसा लेता रहा. उसे किसी माह पैसा नहीं मिलता है तो वह गाली-गलौज करता. इतना ही नहीं एसएसपी, एडिशनल एसपी या किसी नेता को बोलकर उनके स्टाफ को हटवा देता. उसने कई लोगों के साथ ऐसा किया है. उसने पुलिस के एमटीओ में कई लोगों को पदस्थ किया है. उनसे गाड़ी व पेट्रोल तक लेता रहा. पिछले 10 साल में रायपुर में…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर शुक्रवार को गहन पूछताछ की. दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया जाता था. नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी, जहां ये…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का फैसला लिया है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अफसरों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। नक्सलियों के खिलाफ AI तकनीकी का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों को अभियान के दौरान एक दूसरे को गोपनीय सूचना दी जाएगी। एनकाउंटर के दौरान बॉर्डर पर दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरने और उनको ढेर करने को कहा गया है। केंद्रीय अधिकारियों ने…

Read More