Author: Knock India

रायपुर। एक खास पहल के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद राजधानी रायपुर के बाजारों का दौरा करेंगे। वह न सिर्फ खुद सामान खरीदेंगे, बल्कि ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे संवाद भी करेंगे और GST 2.0 से जुड़े बदलावों और लाभों की जानकारी साझा करेंगे। भाजपा द्वारा इस बचत उत्सव का मकसद स्पष्ट है कि, जनता को यह दिखाना कि नई कर दरों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभवतः राजधानी के प्रमुख मार्केट जैसे मालवीय रोड, पंडरी या गोलबाजार में से किसी एक का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक,…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़…

Read More

Aligarh Accident : अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नेशनल हाईवे-91 पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग – दो बच्चे (5 और 8 वर्ष), एक महिला और एक पुरुष – जिंदा जलकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। Aligarh Accident : घटना थाना अकराबाद क्षेत्र के नानऊ पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कार परिवार मंदिर दर्शन से लौट रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंधन टैंक फट गया और आग…

Read More

 Hapa Express Accident : छत्तीसगढ़ | पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) के रेलडाली से टकराने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) प्रदीप मिंज और मेट संतराम को निलंबित कर दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।  Hapa Express Accident : घटना शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे हुई। ट्रेन जयरामनगर से लटिया के बीच किमी 698/20ए-698/18 ए पर हावड़ा की ओर जा रही थी। ट्रेन चालक ने देखा कि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी रेलडाली पर काम कर रहे हैं। बार-बार सीटी बजाने के बावजूद कर्मचारी ट्रैक से…

Read More

रायपुर। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाले की जांच रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। राज्य शासन के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर भी जांच टीमों का गठन किया गया और प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का परीक्षण जारी है। रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। अब तक तीन टीमों ने अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंप दी है, जबकि एक टीम की रिपोर्ट आना बाकी है। नई प्राप्त दावा-आपत्तियों में अधिकांश किसानों ने कम मुआवजा मिलने का…

Read More

रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम की एमआईसी की बैठक आज महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष दोपहर 2 बजे से आयोजित है. बैठक में आम जनता को संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया सरल करने और टाउनहाल रिनोवेशन के बाद उसका किराया तय करने एमआईसी में प्रस्ताव लाया जा जा रहा है, इसके सााथ ही लोककर्म विभाग के नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जायेंगे. मंगलवार को नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की बैठक दोपहर 2 बजे से महात्मा गांधी सदन में आयोजित है. इस बैठक में राजस्व विभाग द्वारा लाये जा रहे संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया…

Read More

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने…

Read More

रायपुर। CM साय ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग देवी मंदिरों में आज मां ब्रह्मचारिणी के स्वरुप में माता रानी की पूजा की गई। रायपुर की मां महामाया को पीले रंग की साड़ी पहनाई गई है। बस्तर की मां दंतेश्वरी का आज लाल फूलों से श्रृंगार हुआ है। इस बीच, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है,…

Read More

Kanker. कांकेर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत आज कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय को आधुनिकीकृत एम्बुलेंस की सुविधा प्रदाय की गई। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट टेक्नालॉजी से सुसज्जित उक्त एम्बुलेंस को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी उपस्थित थे। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या ने जिले में उक्त आधुनिक एम्बुलेंस की सुविधा के उपलब्ध होने पर उन्होंने जिलावासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट’ टेक्नालॉजी से…

Read More

रायपुर 22 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भगवान अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित “अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025” समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों तथा प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य मंच से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता की परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और परोपकार के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही अग्रणी…

Read More