नई दिल्ली: अच्छी नींद शरीर के लिए अमृत के समान होती है। अगर शरीर को पूरा आराम और नींद नहीं मिलती है तो मन से लेकर शारीरिक गतिविधियां तक प्रभावित होने लगती हैं। मनुष्य की रचनात्मकता क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और स्मरण शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अच्छी नींद भी भोजन की तरह ही बहुत जरूरी होती है। आयुर्वेद में नींद को त्रयोपस्थंभ में शामिल किया गया है, जिसका अर्थ है जीवन को स्थिर रखने वाले मुख्य तीन स्तंभ। इसमें आहार, नींद और ब्रह्मचर्य आते हैं। अगर ये तीनों संतुलित रहते हैं, तब जाकर जीवन बीमारियों…
Author: Knock India
Business व्यापार: आजकल कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स देने की होड़ में लगी हैं। इसी प्रोसेस में Realme ने भी कई शानदार फीचर्स के साथ अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन इंडियन मार्केट में Realme GT8 Pro के नाम से लॉन्च किया गया है। इसमें 6.79 इंच का हाइपर ग्लो डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसलिए डिस्प्ले की क्वालिटी बहुत अच्छी है। आप शानदार सीन देख सकते हैं। इस डिस्प्ले में 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर दिया गया है ताकि यह धूप में भी…
धमतरी। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने हेतु एसपी द्वारा समस्त थाना/चौकियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए थाना केरेगांव की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया और बड़ी मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की। थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा, यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश दी। जहां तीनों आरोपी अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाए गए। गिरफ्तारी के पश्चात थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध…
रायपुर। प्रदेश में हरियाली पर्यावरण एवं ग्रामीणों के जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं, इसका अंदाजा ग्रामीणों के जीवन के आए बदलाव से लगाया जा सकता है। वन विभाग और ग्रामीण समुदाय के लिए विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण की दृष्टि से वर्ष 2024 एवं 2025 कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण रहे है। इन दो वर्षों में मोहला-मानपुर- अम्बागढ चौकी जिले में विभागीय योजनाओं ने न केवल हरियाली का विस्तार किया, बल्कि ग्रामीण अंचलों में खुशहाली और आत्मनिर्भरता के नए आयाम भी स्थापित किए। वृक्षारोपण से किसानों को अतिरिक्त आय किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत 642 कृषकों ने…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, सरगुजा में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है, जो लोकतंत्र की जननी है। इसके उदाहरण प्राचीन गणराज्यों के साथ-साथ कई जनजातीय परंपराओं में भी देखे जा सकते हैं, जैसे कि बस्तर में ‘मुरिया दरबार’ – जो आदिम लोगों की संसद है। राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय विरासत की जड़ें छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गहरी हैं। उन्होंने…
रायपुर, 19 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’ राज्य की ग्रामीण गरीब महिलाओं द्वारा निर्मित…
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम ने आज विभिन्न गांवों में सघन जांच कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया। तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़न दस्ता दल द्वारा मंडी अधिनियम के तहत अब तक कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 218 क्विंटल धान जप्त किया गया है। आज की कार्रवाई में बालोद…
रायपुर 20 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इनमें पंडरी रायपुर की IPHL देश की प्रथम, जबकि बलौदाबाजार की IPHL देश एवं राज्य की द्वितीय प्रमाणित लैब बनी है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वैज्ञानिक मानकों पर आधारित लैब सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्रमाणित करती है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी, उन्हें “अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर” कहा और राज्य में “गुड गवर्नेंस” के उनके ट्रैक रिकॉर्ड की तारीफ़ की। नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। X पर बात करते हुए, PM मोदी ने पोस्ट किया, “बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। वह एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर हैं…
नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट की घटना की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल की। एजेंसी ने इस मामले में चार और प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है। एनआईए की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस नोट में कहा गया कि जांच एजेंसी ने इन चारों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हिरासत में लिया। उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने जिन आरोपियों…