Author: Knock India

रायपुर. रायपुर में आबकारी विभाग से जुड़ा बड़ा घोटाला मामले में ईस्टर्न विंग (EOW) ने छठवां पूरक चालान विशेष कोर्ट में पेश किया। इस चालान में कुल 6 आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा शामिल हैं। EOW ने चालान में 7 हजार पन्नों के सबूत और दस्तावेज अदालत को सौंपे हैं। यह चालान इस मामले में अब तक पेश किए गए पूरक चालानों में छठा है, जो जांच में सामने आए नए तथ्य और सबूतों को अदालत के समक्ष रखता है। विशेष…

Read More

रायपुर। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी प्रकार के साइबर फ्रॉड कारीत करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थी संजय साहनी निवासी शंकर नगर थाना सिविल लाइन ने गूगल सर्च इंजन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का नया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सर्च किया था। गूगल सर्च में एक मोबाइल नंबर मिला जिससे संपर्क करने पर एक ऐप का लिंक भेजा उक्त ऐप को इंस्टॉल करवा कर पुराने एटीएम कार्ड का अंतिम 6 अंक पूछ कर प्रार्थी के बैंक खाता से 8 लाख निकाल लिए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध…

Read More

रायपुर। संचालनालय (इन्द्रावती भवन) में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर संचालनालय को बंद करने की चेतावनी भी दी। छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने बताया, हमारी मांग है कि मंत्रालय प्रवेश के लिए प्रवेश पास जारी किया जाए। मंत्रालय की भांति संचालनालयीन कर्मचारी भत्ता दिया जाए। उन्होंने बताया, दो सूत्रीय मांगों को लेकर पहले ज्ञापन सौंपा गया था। सुनवाई नहीं तो अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी है। 20 नवंबर 2025 से काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया गया। 26 नवंबर…

Read More

रायपुर/एमपी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सपरिवार उज्जैन पहुंचे और श्री महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया, आज मध्य प्रदेश की पुण्यभूमि उज्जैन में सपरिवार राजाधिराज अवंतिकानाथ श्री महाकाल महाराज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन कर अध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के अद्भुत संगम का अनुभव हुआ। इस पवित्र धाम में शीश नवाकर श्री महाकाल महाराज से हमारे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धापूर्वक कामना की। श्री महाकाल जी अपनी कृपा, संरक्षण और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनाए रखें। ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव…

Read More

रायपुर। कबड्डी में भारत को जीत दिलाने वाली संजू देवी ने अरुण साव से मुलाकात की। अरुण साव ने कहा, छत्तीसगढ़ की बेटी “संजू देवी” के दम से भारत बना विश्व विजेता! भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरा कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी जी को इस कबड्डी वर्ल्ड कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संजू देवी जी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव का क्षण है। आज नवा…

Read More

रायपुर। दिव्यांग युवती को गृहमंत्री विजय शर्मा ने 15 दिनों में शासन से स्कूटी दिलवाया। 11 नवंबर को बोड़ला निवासी बहन सुनीता ने आवेदन दिया था कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। उनकी पीड़ा, उनकी मजबूरी और आत्मनिर्भर बनने की उनकी आकांक्षा ने मन को गहराई से छू लिया। आज, उसी निवेदन के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कवर्धा विधायक कार्यालय में बहन सुनीता धुर्वे जी को स्कूटी प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आशा है कि यह स्कूटी उनके जीवन में नई स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने लिखा, संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया। संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सभी उपस्थित जनों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हमारा संविधान एक पवित्र ग्रंथ है, जो प्रत्येक भारतवासी को स्वतंत्रता, समानता और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस पावन अवसर पर उन सभी विभूतियों को…

Read More

रायपुर। CM साय ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिले में एक महार परिवार में हुआ था। महार जाति को उस समय अछूत समझा जाता था। बाबा साहेब के पिता सेना में थे और नौकरी के सिलसिले में यहां रहा करते थे। उनके पुरखे महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अंबाडावे गांव से थे। 1906 में भीमराव अंबेडकर की पहली शादी रमाबाई से हुई। रमाबाई ने उनकी पढ़ाई में बहुत मदद की। दोनों के 5 बच्चे थे, इनमें से केवल यशवंत अंबेडकर जीवित रहे। 27 मई…

Read More

दुर्ग। जिले में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पोर्टल पर आए अलर्ट में संकेत मिला था कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में लगभग 11 लाख रुपए साइबर ठगी से हासिल राशि के रूप में जमा किए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह रकम अलग-अलग ऑनलाइन साइबर…

Read More