Author: Knock India

बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे प्रदेश में जरूरतमंद और निम्नवर्गीय परिवारों के सपनों को वास्तविक रूप दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह बलरामपुर जिले से भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रेरक कहानियाँ सामने आ रही हैं। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम चंदौरा निवासी श्री शोभित बेक उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका जीवन इस योजना के चलते पूरी तरह बदल गया। पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे और सीमित आय के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था। कृषि और मजदूरी के सहारे चलने वाली आजीविका…

Read More

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर आज थाना कोतवाली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने की, जिसमें वार्ड पार्षद और जन प्रतिनिधियों से वार्ड स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि झगड़ा, मारपीट जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों अथवा असामान्य गतिविधियों की जानकारी भी तुरंत देने का आग्रह…

Read More

रायगढ़। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। यह हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम नंगोई के रहने वाला 35 वर्षीय संतोष सारथी किसी फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वह बाइक से देहजरी की ओर जा रहा था। तभी कोल्ड स्टोरेज के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे संतोष बाइक…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय से आज सतनाम कल्याण समिति, बंधवा के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय को परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के अवसर पर मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल मेला—18, 19 एवं 20 दिसंबर—में सम्मिलित होने का निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा का जीवन-दर्शन, सत्य, अहिंसा, समानता और सद्भाव के मूल्य हमें सामाजिक समरसता और मानवकल्याण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल के सुदूर वनांचलों में ग्रामीण परिवहन को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से योजना के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ किया तथा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसों का संचालन प्रारंभ हुआ है, जिससे 180 गांव सीधे बस सुविधा से जुड़ गए हैं। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शामिल अनेक ग्रामीण उसी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है। मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रावधानों…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। आज हो रही साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। मंत्रालय में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र में विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लग सकती है। वहीं सीएम साय की अध्यक्षता में आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, किसानों की समस्या जैसे कई विषयों पर चर्चा हो सकती है। इस खबर पर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में आवश्यक विशेषज्ञता भी विकसित करेगा। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की तारीफ की। उन्होंने संकट के समय उन्हें शरण देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया और देश को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और पार्टनर बताया। समाचार एजेंसी से ​​खास बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वह बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को कैसे देखती हैं, तो हसीना ने कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और पार्टनर है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के…

Read More

बस्तर। नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता और कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर ओलंपिक से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ…

Read More