Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सारंगढ़ में 372 क्विंटल सरकारी चावल का गबन; श्री गणेश समूह को 7 दिन का अल्टीमेटम
    छत्तीसगढ़

    सारंगढ़ में 372 क्विंटल सरकारी चावल का गबन; श्री गणेश समूह को 7 दिन का अल्टीमेटम

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सारंगढ़ में 372 क्विंटल सरकारी चावल का गबन; श्री गणेश समूह को 7 दिन का अल्टीमेटम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में खाद्यान्न गबन का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 411003005) में किए गए भौतिक सत्यापन में 372.12 क्विंटल सरकारी चावल और लगभग 1 क्विंटल शक्कर गायब पाई गई। गरीबों के राशन में की गई इस बड़ी हेराफेरी के उजागर होने के बाद खाद्य महकमे ने संचालन समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    सर्वर में दर्ज था 425 क्विंटल स्टॉक, मौके पर मिलीं महज 107 बोरियां

    जिला खाद्य अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दुकान का औचक निरीक्षण किया था। ऑनलाइन AEPDS सर्वर में दुकान के नाम पर 425.62 क्विंटल चावल दर्ज था, जबकि मौके पर केवल 53.50 क्विंटल (107 बोरियां) चावल ही मिला। जांच में सीधे तौर पर 372.12 क्विंटल चावल और 93 किलोग्राम शक्कर नदारद पाई गई, जबकि नमक का स्टॉक स्वीकृत सीमा से 3.30 क्विंटल अधिक मिला।

    संचालक समूह ने साधी चुप्पी, सितंबर तक भरपाई करने का दिया बयान

    जांच अधिकारियों द्वारा स्टॉक में इतनी भारी अंतर पर सवाल पूछने पर दुकान की विक्रेता संतोषी बरेठ और सचिव गीता बरेठ कोई संतोषजनक कारण या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। गबन की बात पर पर्दा डालते हुए विक्रेता ने केवल इतना कहा कि गायब स्टॉक की भरपाई आगामी सितंबर माह के अंत तक कर दी जाएगी। इससे साफ जाहिर होता है कि गरीबों के लिए आवंटित सैकड़ों क्विंटल खाद्यान्न को अवैध रूप से बाजार में खपाया गया है।

    आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत होगी दंडात्मक कार्रवाई

    कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) द्वारा श्री गणेश बचत एवं साख समूह को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की विभिन्न कंडिकाओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन है। प्रशासन ने 7 दिवस के भीतर संतोषजनक लिखित जवाब प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा समूह का आवंटन रद्द करते हुए एकपक्षीय वैधानिक और प्राथमिक दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

    Knock India

    Related Posts

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.