Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में शामिल निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथी और घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी विकास चौहान एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाता था।

    घटना की शुरुआत 23 जुलाई 2026 को हुई, जब लैलूंगा थाना क्षेत्र के फुलीकुण्डा निवासी बसंत राठिया (37 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार, वह 29 जून 2026 को खाद खरीदने घरघोड़ा आया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13-UA-3703) जैन पंडा के घर के सामने खड़ी की थी। बाइक के हैंडल में टंगे झोले में उनका रेडमी मोबाइल रखा हुआ था। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक और मोबाइल दोनों गायब थे। प्रार्थी की शिकायत पर घरघोड़ा थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग पर शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने महेश पैंकरा (34 वर्ष, निवासी नेगीपारा) को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी विकास चौहान (निवासी चुहकीमार) के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और लगभग ₹20,000 की कीमत का रेडमी मोबाइल बरामद कर लिया था, लेकिन सहआरोपी विकास चौहान फरार चल रहा था।

    पुलिस को जांच में पता चला कि फरार आरोपी विकास चौहान अपना एक यू-ट्यूब चैनल चलाता है। इसके बाद घरघोड़ा पुलिस उसकी यू-ट्यूब गतिविधियों पर लगातार डिजिटल निगाह रखे हुए थी। इसी बीच 1 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि विकास अपने गांव चुहकीमार में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में चलाए गए इस सफल अभियान में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक युगल मिश्रा, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्योराम पटेल एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Knock India

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.