Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Operation Aaghat: 14 लीटर देशी महुआ शराब और नगदी जब्त, भूपदेवपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर
    छत्तीसगढ़

    Operation Aaghat: 14 लीटर देशी महुआ शराब और नगदी जब्त, भूपदेवपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Operation Aaghat: 14 लीटर देशी महुआ शराब और नगदी जब्त, भूपदेवपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 14 लीटर अवैध महुआ शराब और 300 रुपये बिक्री की नगद राशि बरामद की है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में असामाजिक और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर भूपदेवपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

    सिंधनपुर-बिलासपुर मेन रोड पर 10 लीटर शराब के साथ तस्कर दबोचा

    पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिंधनपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति पैदल थैले में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब ले जा रहा है। सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को थैले समेत पकड़ लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जयकृष्ण तरिया (49 वर्ष), पिता स्व. वासुदेव तरिया, निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना भूपदेवपुर बताया। पुलिस द्वारा उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹1,000) बरामद की गई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    बिलासपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास महिला आरोपी गिरफ्तार

    दूसरी कार्रवाई में भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिलासपुर स्थित यात्री प्रतीक्षालय (पैसेंजर शेड) के पास दबिश देकर एक महिला को अवैध महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान नोनी बाई तिवारी (47 वर्ष), निवासी ग्राम बिलासपुर के रूप में हुई।

    पुलिस ने महिला के पास मौजूद 5 लीटर वाले प्लास्टिक जरीकेन से लगभग 4 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब ₹400) जब्त की। इसके अलावा मौके से शराब बिक्री से हासिल किए गए 300 रुपये नगद भी बरामद किए गए। महिला आरोपी के खिलाफ थाना भूपदेवपुर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी रहेगा।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    Jashpur News: गणित के राष्ट्रीय पटल पर पत्थलगांव की प्रतिभा का डंका: विधि गुप्ता को मिला पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट, तार्किक क्षमता का दिया शानदार परिचय

    August 29, 2026

    सावधान! पैसा पाने के लिए UPI PIN की जरूरत नहीं, रायगढ़ पुलिस ने बैंकों में चलाया साइबर जागृति अभियान

    August 29, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.