Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Police Traffic Press Release Kelo Bridge: केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव: जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस तैनात, दोपहर बाद स्थिति हुई सामान्य
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Police Traffic Press Release Kelo Bridge: केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव: जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस तैनात, दोपहर बाद स्थिति हुई सामान्य

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Police Traffic Press Release Kelo Bridge: केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव: जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस तैनात, दोपहर बाद स्थिति हुई सामान्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद केलो डेम (Kelo Dam) के गेट खोल दिए गए हैं। डेम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण रायगढ़ शहर के कई प्रमुख संपर्क मार्गों, रपट्टा पुलों और तटीय रास्तों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे शहर का सामान्य आवागमन काफी प्रभावित हुआ है।

    स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीमें हाई अलर्ट मोड पर हैं। ग्राउंड जीरो पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और जिला पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-25-at-5.33.15-PM.mp4

    कई प्रमुख मार्गों पर थमा पहिया, केलो पुल पर बढ़ा वाहनों का दबाव

    केलो नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण शहर को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्ग जलमग्न हो गए हैं:

    • बेलादुला रपट्टा पुल: सर्किट हाउस से चक्रधरनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित यह रपट्टा पानी में डूब गया।

    • कयाघाट पुल: जूटमिल से चक्रधरनगर की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हुआ।

    • चक्रपथ मार्ग: नदी का पानी चक्रपथ सड़क पर चढ़ जाने से यहां यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

    इन तीनों प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद होने के कारण चक्रधरनगर रेलवे फाटक और पंजरी प्लांट केलो पुल पर अचानक वाहनों और यातायात का भारी दबाव बढ़ गया।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-25-at-5.33.15-PM-1.mp4

    तीन थानों का पुलिस बल और SDRF मैदानी मोर्चे पर

    यातायात को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कदम उठाए हैं। थाना यातायात, थाना चक्रधरनगर, थाना जूटमिल तथा रिजर्व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

    पुलिस एवं प्रशासन के सतत प्रयासों से दोपहर 3:00 बजे के बाद शहर का यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका है। जलस्तर में गिरावट आने के साथ ही स्थिति और सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

    ‘रात 9 से सुबह 6 बजे तक चक्रपथ रहेगा बंद’, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है:

    • रात में चक्रपथ पूर्णतः बंद: सुरक्षा कारणों से रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चक्रपथ मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। नागरिकों से अपील है कि इस दौरान इस मार्ग पर वाहन न लाएं।

    • वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें: चक्रधरनगर से शहर की ओर आवागमन करने वाले नागरिक वैकल्पिक मार्ग के रूप में बोदाटिकरा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

    • संयम बरतने की अपील: पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक जाने से बचें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और यातायात में धैर्य बनाए रखें।

      https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-25-at-5.33.14-PM.mp4
    Knock India

    Related Posts

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल…..

    August 25, 2026

    लैलूंगा में POCSO का खुला मखौल, 13 साल की दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी के 45 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

    August 25, 2026

    बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में सुरक्षा बलों के 800 जवानों को स्कूली बेटियों और लखपति दीदियों ने बांधा रक्षासूत्र

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.