Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धनागर, कुरमापाली एवं कलमी में सिलसिलेवार चार बड़ी छापेमारी (रेड) की।

    इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 395 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹53,500) जब्त की है। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, प्लास्टिक डिब्बे और जरिकेन भी बरामद किए गए हैं। मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    चार अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की सिलसिलेवार रेड:

    • पहली कार्रवाई (ग्राम धनागर): मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल के घर पर दबिश दी। वहां से प्लास्टिक डिब्बों और जरिकेन में भरकर रखी 100 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹10,000) जब्त की गई।

    • दूसरी कार्रवाई (ग्राम कुरमापाली): शिव रजवार के ससुर के मकान के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,000) बरामद की गई।

    • तीसरी कार्रवाई (ग्राम कलमी): अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने पिता-पुत्र तरुण सतनामी और लक्ष्मी प्रसाद सतनामी को पकड़ा। तरुण के पास से 50 लीटर और लक्ष्मी प्रसाद से 90 लीटर यानी कुल 140 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹28,000) जब्त की गई।

    • चौथी कार्रवाई (ग्राम कलमी): मौके पर ही कच्ची महुआ शराब तैयार कर रहे अमन सतनामी (85 लीटर) और तोषराम जोल्हे (50 लीटर) को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों के पास से कुल 135 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹13,500) बरामद की गई।

    गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

    1. कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल (48 वर्ष), निवासी ग्राम धनागर

    2. शिव रजवार, निवासी ग्राम कुरमापाली

    3. तरुण सतनामी (19 वर्ष), निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी

    4. लक्ष्मी प्रसाद सतनामी (37 वर्ष), निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी

    5. अमन सतनामी (22 वर्ष), निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी

    6. तोषराम जोल्हे (28 वर्ष), निवासी मिट्ठुमुड़ा, दुर्गा चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़

    “नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगी सख्त कानूनी कार्रवाई” — एसएसपी शशि मोहन सिंह मामले पर अपनी बात रखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशे का अवैध कारोबार सामाजिक अपराधों की मुख्य वजह बनता है। रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त लोगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत आगे भी निरंतर कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।

    इस पूरी सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक मनोज कुमार यादव, बंशी रात्रे, शैलेन्द्र पैंकरा, चूड़ामणि गुप्ता, विनोद लकड़ा, राजेश खंडे एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Knock India

    Related Posts

    ’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..

    August 18, 2026

    नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

    August 18, 2026

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    August 18, 2026

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

    August 18, 2026

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश…..

    August 18, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप, स्वतंत्रता दिवस पर ‘जय गढ़िया बाबा दल’ ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का जादू…..

    August 18, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.