Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » एनएमएल तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने किया ध्वजारोहण
    छत्तीसगढ़

    एनएमएल तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने किया ध्वजारोहण

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एनएमएल तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने किया ध्वजारोहण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/तलईपल्ली। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे राष्ट्रप्रेम, अपार उत्साह और गौरवमयी माहौल के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान सीआईएसएफ (CISF) के जवानों द्वारा अनुशासित परेड और गरिमापूर्ण ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

    1.1 करोड़ मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत की तीव्र विकास यात्रा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में एनएमएल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

    उन्होंने गर्व के साथ जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनएमएल तलईपल्ली ने 1.1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कोयला उत्पादन एवं प्रेषण (डिस्पैच) करने की बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने व्हार्फवॉल-III से पहली कोयला रेक के सफल प्रेषण को भी परियोजना की एक प्रमुख परिचालन उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षा मानकों, कार्यदक्षता और परिचालन उत्कृष्टता को अपनी प्राथमिकता में रखने का आह्वान किया।

    उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर परियोजना में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को ‘पावर एक्सल अवार्ड’, ‘बिजनेस यूनिट हेड स्पेशल मेरिट अवार्ड’ तथा ‘हेल्थ चैंपियन अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    समारोह के दौरान बाल भवन तथा डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस गरिमामय अवसर पर परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…..

    August 16, 2026

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 16, 2026

    तहसील से कलेक्ट्रेट तक फैला जमीन दलालों का ‘नेटवर्क’? मुआवजा और राजस्व मामलों में ‘सेटिंग’ के नाम पर वसूली से ग्रामीणों में आक्रोश

    August 16, 2026

    रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवशाली पल, एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

    August 16, 2026

    बिलासपुर आईजी कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईजी राम गोपाल गर्ग ने वीसी से दिया ओजस्वी संदेश

    August 16, 2026

    SEGES Raikera Independence Day Celebration: सेजेस रायकेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ गांव, निकली भव्य प्रभात फेरी

    August 16, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.