Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Swift Action by Chakradhar Nagar Police: 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा; निगरानी बदमाश शिवा सारथी और उसकी पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Swift Action by Chakradhar Nagar Police: 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा; निगरानी बदमाश शिवा सारथी और उसकी पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Swift Action by Chakradhar Nagar Police: 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा; निगरानी बदमाश शिवा सारथी और उसकी पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इलाके का निगरानी बदमाश शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹63,700 नकद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, 2 मोटरसाइकिल और लोहे की रॉड सहित कुल ₹2 लाख का माल बरामद किया है। रायगढ़ पुलिस ने पिछले दो दिनों में चोरी के कुल 5 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।

    2 स्थानों पर हुई चोरी का घटनाक्रम

    • पहली घटना (सूर्या बिहार, कौहाकुण्डा): प्रोफेसर सरोज कुमार चंद्रा के घर के पोर्च में खड़ी बच्चे की महंगी रेंजर साइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 305(ए) के तहत अपराध दर्ज किया था।

    • दूसरी घटना (दीनदयालपुरम कॉलोनी): पीड़िता सेवती पटेल अपनी सास के निधन पर बरमकेला गई हुई थीं। सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी से ₹70 हजार नकद, सोने का टॉप्स और पीतल का लोटा पार कर दिया गया। मामले में बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया था।

    सीसीटीवी फुटेज और सुनार की दुकान से मिला सुराग

    थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, जिसमें संदिग्ध महिला और पुरुष नजर आए। मुखबिर तंत्र से पहचान शिवा सारथी और उसकी पत्नी पिंकी सारथी के रूप में हुई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सोने का टॉप्स बेचने के लिए शहर की ज्वेलरी दुकानों के चक्कर काट रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने शिवा सारथी को हिरासत में ले लिया।

    कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला कि उसने अपने साथी कुश केरकेट्टा के साथ दिन में रेकी कर रेंजर साइकिल चुराई थी। उसी रात अपनी पत्नी पिंकी सारथी और साथी प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली के साथ मिलकर दीनदयालपुरम में सूने मकान का ताला तोड़ा और नकदी-जेवर पार कर दिए।

    गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद संपत्ति का ब्योरा

    क्र. गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता बरामद संपत्ति एवं वाहन
    1 शिव सारथी उर्फ शिवा (20 वर्ष), निवासी टीवी टॉवर ₹25,000 नगद और चोरी की रेंजर साइकिल
    2 पिंकी सारथी उर्फ पिंकी चौहान (25 वर्ष), निवासी टीवी टॉवर ₹8,700 नगद, सोने का टॉप्स एवं पीतल का लोटा
    3 प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली (24 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर ₹30,000 नगद व स्प्लेंडर बाइक (CG 13 BF 7763)
    4 कुश केरकेट्टा (28 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर वारदात में प्रयुक्त CD 100 SS बाइक व लोहे की रॉड

    सभी चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    “रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों से अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।”

    — शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), रायगढ़

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, पीएसआई सिद्धांत येरेवार, पीएसआई मनीषा धुर्वे, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, दिलीप भानु, बालचंद राव, जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, चंद्र कुमार बंजारे, जितेंद्र कुर्रे, मिकेतन पटेल एवं विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

    August 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई…..

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, वीबी-जी राम जी मिशन से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6,855 करोड़ रुपए से रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार….

    August 6, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.